मानसी शर्मा /- उत्तर प्रदेश के लखनऊ में आयोजित ‘आत्मनिर्भर भारत-स्वदेशी संकल्प’ विषयक प्रदेश स्तरीय कार्यशाला को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संबोधित किया। इस दौरान सीएम ने देश के ऐतिहासिक परिदृश्य और भारतीय संस्कृति पर विदेशी आक्रमणों के प्रभाव पर जोर दिया।
भारत में घटती आबादी पर चिंता
सीएम योगी ने कहा, “इतिहास कहता है कि वर्ष 1100 तक भारत में हिंदुओं की आबादी 60 करोड़ थी, लेकिन 1947 में जब देश को आज़ादी मिली, तब हिंदू आबादी केवल 30 करोड़ रह गई थी। इस 800-900 साल की अवधि में हमारी आबादी बढ़नी चाहिए थी, लेकिन घट गई। न सिर्फ़ आबादी में कमी आई, बल्कि कृषि उत्पादन भी प्रभावित हुआ। यह घटती आबादी आक्रमणकारियों, भूख, बीमारी और अन्य यातनाओं के कारण हुई।”
विदेशी अत्याचार और समाज में विभाजन
सीएम योगी ने आगे कहा, “इस देश पर विदेशी अत्याचार और शोषण हुआ। भारत के पास संसाधनों की कोई कमी नहीं थी, लेकिन कुछ लोगों ने जाति, क्षेत्र, भाषा और अन्य आधारों पर समाज को बांट दिया। आज भी वही मानसिकता समाज में विभाजन और फूट डाल रही है। वे हमारे स्वदेशी अभियान पर उंगली उठाएंगे।”
प्रधानमंत्री का संदेश और स्वदेशी आंदोलन
सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेश स्पष्ट है – हमें भारतीय श्रमिकों के श्रम और युवाओं की प्रतिभा से बनी हर चीज़ को बढ़ावा देना चाहिए। इसके जरिए ही भारत आत्मनिर्भर बन सकता है और देश की आर्थिक शक्ति मजबूत होगी।


More Stories
महापौर कार्यालय के बाहर अनुबंधित शिक्षकों का विरोध प्रदर्शन
”मधु विहार में 45 दिन का काम 4 साल से अधूरा”, हजारों लोगों की जान जोखिम में
10 साल से फरार दंपती गिरफ्तार, द्वारका पुलिस की बड़ी सफलता
द्वारका पुलिस के कब्जे में अवैध शराब तस्कर गिरफ्तार, पहले भी तीन मामलों में रहा शामिल
मशरूम उत्पादन से आत्मनिर्भर बनेंगे किसान और युवा: डॉ. डी.के. राणा
अमेजन डिलीवरी ट्रक से मोबाइल चोरी का पर्दाफाश: तीन आरोपी गिरफ्तार