
मानसी शर्मा /- बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान अब सिर्फ फिल्मी दुनिया के हीरो नहीं बल्कि पापा बनने की तैयारी में भी हैं। अमेज़न प्राइम वीडियो पर आने वाले चर्चित टॉक शो ‘टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल’ में सलमान खान और आमिर खान पहले मेहमान होंगे। शो में मस्ती, फ्रेंडली झगड़े और सलमान के निजी जीवन से जुड़े दिलचस्प खुलासे देखने को मिलेंगे।
पुराने रिश्तों पर खुलकर बात
सलमान खान ने अपने टूटे हुए रिश्तों पर खुलकर कहा, “जब एक पार्टनर दूसरे से ज्यादा ग्रो करता है तो दिक्कतें शुरू होती हैं… इनसिक्योरिटीज आ जाती हैं। मैं मानता हूं कि मेरे पुराने रिश्तों के लिए मैं खुद जिम्मेदार हूं।” यह सलमान का अब तक का सबसे ईमानदार बयान माना जा रहा है।
बच्चों को लेकर बड़ा खुलासा
जब सलमान से पूछा गया कि क्या वह पिता बनना चाहते हैं, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, “बच्चे? एक दिन जरूर होंगे। धीरे-धीरे ही बच्चे होते हैं, पर आगे क्या होता है, वो देखते हैं।” सलमान का बच्चों के प्रति प्यार किसी से छुपा नहीं है। वे अक्सर ‘बिग बॉस 19’ को होस्ट करते हुए भी बच्चों का ज़िक्र करते रहते हैं।
शो में मस्ती और दोस्ताना झगड़े
शो में सलमान अपने पुराने रिश्तों, फिल्मी सफर और भविष्य की योजनाओं पर खुलकर बात करेंगे। इसके साथ ही आमिर खान और सलमान के बीच दोस्ताना झगड़े और मज़ेदार पल दर्शकों के लिए खास आकर्षण होंगे।





More Stories
दिल्ली में उत्तम नगर की बहुमंजिला इमारत में लगी भीषण आग, कई वाहन जलकर राख
मुख्यमंत्री धामी ने की २ महत्वपूर्ण घोषणाएं : तहसील, जिला एवं प्रदेश स्तर पर मान्यता प्राप्त पत्रकारों की संख्या बढ़ाई जाएगी, पत्रकार पेंशन की राशि में भी होगी वृद्धि
धनतेरस पर सोने-चांदी की चमक, हल्के वजन में भारी डिजाइन का क्रेज; ज्वेलर्स ने की खास तैयारी
दीवाली पर अतिक्रमण की चपेट नजफगढ़ बाजार, एमसीडी और दिल्ली पुलिस की व्यवस्था पर उठे सवाल
दिल्ली में हर महीने क्यों ढह रहीं इमारतें? चावड़ी बाजार हादसे के बाद कांग्रेस ने भाजपा सरकार को घेरा
नजफगढ़ में PNB और SBI का वित्तीय जागरूकता शिविर आयोजित, लोगों ने लिया लाभ