सीआईएसएफ जवानों के हित में मदिरा सुविधा और वार्षिक अवकाश बढ़ाने की मांग

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

सीआईएसएफ जवानों के हित में मदिरा सुविधा और वार्षिक अवकाश बढ़ाने की मांग

-पूर्व अधिकारियों ने डीजी से की मुलाकात

ऐतिहासिक धरोहरों ताजमहल, लालक़िला, संसद भवन, दिल्ली मेट्रो सहित देशभर के हवाई अड्डों, बंदरगाहों, परमाणु ऊर्जा संयंत्रों, औद्योगिक प्रतिष्ठानों, सरकारी इमारतों और अति संवेदनशील स्थलों की सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ के सेवारत एवं सेवानिवृत्त जवानों की भलाई को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

देश के 20 राज्यों से जुड़ी अलायंस ऑफ ऑल एक्स पैरामिलिट्री फोर्सेस वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं पूर्व एडीजी श्री एच.आर. सिंह के नेतृत्व में पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने सीआईएसएफ महानिदेशक से मुलाकात की और जवानों की समस्याओं से जुड़ा ज्ञापन सौंपा। एसोसिएशन के महासचिव रणबीर सिंह द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, पिछले 10 वर्षों में यह पहली बार हुआ है जब डीजी सीआईएसएफ ने पूर्व अर्धसैनिक अधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल को आधिकारिक रूप से चर्चा के लिए आमंत्रित किया। बैठक में दो मुख्य मुद्दों पर चर्चा हुई।

पहला मुद्दा मदिरा सुविधा से संबंधित था। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि केंद्रीय सुरक्षा बलों को CLMS प्रणाली के तहत मदिरा सुविधा प्राप्त है, लेकिन सीआईएसएफ के जवान इस सुविधा से वंचित हैं। अतः निवेदन किया गया कि कम से कम सेवानिवृत्त कर्मियों को यह सुविधा प्रदान की जाए, क्योंकि वे अब संवेदनशील स्थानों पर तैनात नहीं हैं। साथ ही, सेवारत जवानों को छुट्टी पर जाते समय यह सुविधा दी जाए।

दूसरा महत्वपूर्ण मुद्दा वार्षिक अवकाश से जुड़ा था। अन्य केंद्रीय अर्धसैनिक बलों और भारतीय सेना के तीनों अंगों को जहाँ 60 दिनों का वार्षिक अवकाश मिलता है, वहीं सीआईएसएफ में मात्र 30 दिनों की छुट्टी दी जाती है। प्रतिनिधिमंडल ने अनुरोध किया कि एक सर्वे कराया जाए कि जवान 30 दिन की छुट्टी चाहते हैं या 60 दिन की। छुट्टियों की कमी के कारण जवान अपने परिवार से लंबे समय तक दूर रहते हैं, जिससे मानसिक तनाव बढ़ता है और कई बार आत्महत्या जैसे कदम भी उठाए जाते हैं।

पूर्व एडीजी श्री एच.आर. सिंह के अनुसार, यह बैठक एक घंटे से अधिक चली और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई। उन्होंने आशा व्यक्त की कि डीजी सीआईएसएफ सकारात्मक एवं संवेदनशील दृष्टिकोण अपनाते हुए इन मांगों पर गंभीरतापूर्वक विचार करेंगे।

बैठक में सीआईएसएफ की ओर से अतिरिक्त महानिदेशक श्री पी.एस. रानपिसे, आईजी प्रशासन डॉ. के.सी. सामन्तरे, डीआईजी (एडम) मैडम नांबियार एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे। वहीं, एसोसिएशन की ओर से पूर्व एडीजी सीआरपीएफ श्री एच.आर. सिंह, पूर्व आईजी आईटीबीपी श्री एस.के. शर्मा, महासचिव रणबीर सिंह, वी.एस. कदम और कर्नाटक से विशेष रूप से पधारे आर.एम. हनुमंथप्पा (सीआईएसएफ) ने भाग लिया।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox