दिल्ली में तेज बारिश व तुफान ने ली 4 लोगों की जान

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली में तेज बारिश व तुफान ने ली 4 लोगों की जान

-मरने वालों में प्रवासी मजदूर की पत्नी व तीन बच्चे -भाजपा व आप नेता प्राकृतिक आपदा पर भी कर रहे राजनीति

नजफगढ़/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- वीरवार की रात को दिल्ली में आए भंयकर तुफान व तेज बारिश ने 4 लोगों की जान ले ली। चारों मृतक एक प्रवासी मजदूर के परिवार का हिस्सा थे और तुफान के समय खेतों में बने एक कमरे में सो रहे थे। लेकिन इस प्राकृतिक आपदा के बाद से भाजपा व आम आदमी पार्टी ने राजनीति शुरू कर दी है और इस दुःखद घटना के लिए एक-दूसरे को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। तेज बारिश व भंयकर तुफान ने नजफगढ़ देहात के साथ-साथ द्वारका उपनगरी में भी भारी तबाही मचाई है और सैंकड़ों पेड़ गिरने की खबरें सामने आ रही हैं।

बता दें कि वीरवार की रात 3.00 बजे के करीब भंयकर तुफान के साथ तेज बारिश आई थी। जिसकारण नजफगढ़ देहात की मटियाला विधानसभा के खरखड़ी नाहर गांव में खेतों में एक कमरें में सो रहे प्रवासी मजदूर अजय की पत्नी ज्योति व तीन बच्चे कमरे पर नीम का भारी भरकम पेड़ गिरने से मौत हो गई। अजय खेत में पार्कों में लगाने वाली घास उगाता था। इस हादसे में ठेके दार की दो गाड़ियां भी दब गई हैं। हादसे की सूचना मिलते हुए पुलिस व प्रशासन की टीमे राहत व बचाव कार्य के लिए मौके पर पंहुच गई। चारों घायलों को ईलाज के लिए राव तुलाराम अस्पताल में दाखिल कराया गया लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हालांकि घायल मजदूर अजय का अभी भी अस्पताल में ईलाज चल रहा है।

वहीं दूसरी तरफ नजफगढ़ निगम वार्ड जोन के चेयरमैन अमित खरखड़ी और छावला पार्षद शशि यादव  मौके पर पंहुचे और पीड़ित परिवार को सीएम रेखा गुप्ता की तरफ से उचित आर्थिक सहायता देने का आश्वासन दिया। वहीं इस दुःखद घटना के बाद से भाजपा व आप में आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। हालांकि यह एक प्राकृतिक आपदा है लेकिन फिर भी नेता इस पर राजनीति करने से बाज नही आ रहे हैं।

घटना के बारे में मजदूर अजय के  जीजा सुखदेव  ने बताया कि तेज बिजली की गड़गड़ाहट व तुफान के चलते वह जैसे ही कमरे से बाहर आया उसी समय कमरे के साथ खड़ा नीम का पेड़ कड़कड़ाते हुए कमरे पर गिर गया और उसकी पत्नी व तीनों बच्चे नीचे दब गए।

वहीं इस भयंकर तुफान व बारिश से नजफगढ़ देहात के साथ-साथ द्वारका उपनगरी में भी सैंकड़ों पेड़ धराशाही हो गए हैं। प्रशासन सुबह से ही सड़कों से पेड़ों को हटाने में जुटा है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox