सावन में श्रद्धा और सेवा का संगम: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कांवड़ियों का किया भव्य स्वागत, कहा– सरकार आयोजक नहीं, सेवक है

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

सावन में श्रद्धा और सेवा का संगम: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कांवड़ियों का किया भव्य स्वागत, कहा– सरकार आयोजक नहीं, सेवक है

नई दिल्ली/अनीशा चौहान/- सावन मास के पावन अवसर पर राजधानी दिल्ली में कांवड़ यात्रा को लेकर भक्तिभाव, श्रद्धा और सेवा का अद्भुत संगम देखने को मिला। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज श्यामगिरी बाबा मंदिर, शास्त्री पार्क स्थित कांवड़ कैंप में शिवभक्त कांवड़ियों का पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार इस यात्रा की आयोजक नहीं, बल्कि हर शिवभक्त की सेवक है।

मुख्यमंत्री ने कांवड़ कैंप पहुंचकर न केवल श्रद्धालुओं का स्वागत किया, बल्कि यात्रा मार्ग का निरीक्षण करते हुए सुरक्षा, साफ-सफाई और सुविधाओं की समीक्षा भी की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि यात्रा मार्ग पर किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो और सभी कांवड़ियों को सुचारु सुविधाएं मिलें। इस दौरान उनके साथ मंत्री कपिल मिश्रा, क्षेत्रीय विधायक, पार्षद और प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने कहा, “कांवड़ यात्रा केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, परंपरा और आस्था का उत्सव है।” उन्होंने बताया कि दिल्ली सरकार ने इस बार कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और सुविधाजनक बनाने के लिए अभूतपूर्व तैयारियाँ की हैं।

कांवड़ समितियों को मिली पूर्ण सहायता

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि इस बार किसी भी कांवड़ समिति को किसी प्रकार की दिक्कत न हो, इसके लिए सिंगल विंडो सिस्टम के माध्यम से परमिशन, बिजली, पानी, शौचालय, सफाई और सुरक्षा जैसी तमाम आवश्यकताओं का समाधान पहले ही कर दिया गया।

उन्होंने बताया कि इस वर्ष सभी कांवड़ समितियों को Direct Benefit Transfer (DBT) के माध्यम से अग्रिम भुगतान कर दिया गया, जिससे व्यवस्था पहले से ही दुरुस्त की जा सकी। दिल्ली सरकार ने बिजली, जल, शौचालय, सफाई और प्रकाश की व्यवस्था खुद कराई, और 72 घंटे के भीतर अनुमति प्रक्रिया पूरी कर एक नया मानक स्थापित किया।

मुख्यमंत्री ने इस उपलब्धि के लिए मंत्री कपिल मिश्रा, डिविजनल कमिश्नर नीरज सेमवाल, जिलाधिकारियों और अन्य अधिकारियों की सराहना की और कहा,
“भोलेनाथ के किसी भी भक्त को कांटा भी न चुभे, यही हमारी सेवा भावना का मूल है।”

सरकार नहीं आयोजक, बल्कि सेवा में समर्पित स्वयंसेवक

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने विशेष रूप से कहा कि इस बार दिल्ली सरकार ने खुद को किसी औपचारिक आयोजक के रूप में नहीं, बल्कि एक सेवक की भूमिका में रखा। दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों में धार्मिक संगठनों के सहयोग से विश्राम स्थल, स्वास्थ्य सेवाएं, जलपान व पंडालों की व्यवस्था की गई।

मुख्यमंत्री ने समस्त श्रद्धालुओं को आगामी शिवरात्रि और कांवड़ यात्रा की मंगलकामनाएं दीं और आश्वासन दिया कि दिल्ली सरकार भविष्य में भी जनआस्था, परंपरा और जनसेवा के हर क्षेत्र में पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करती रहेगी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox