
हर्षित सैनी/रोहतक/नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/- लैंगिक समानता के लिए प्रयास ही महिला दिवस मनाने की सार्थकता है। आज जरूरत है कि समाज में नारी को समानता देने के लिए समाज पहल करे, आगे आएं। यह उद्गार हरियाणा अध्ययन केन्द्र की निदेशिका तथा लोक प्रशासन विभाग की अध्यक्षा प्रो. अंजना गर्ग ने महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के शिक्षा विभाग द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित विस्तार व्याख्यान कार्यक्रम में बतौर अतिथि वक्ता व्यक्त किए।
प्रो. अंजना गर्ग ने अपने संबोधन में समाज में लैंगिक समता स्थापित करने की जरूरत पर बल देने की बात कही। उन्होंने कहा कि इस दिशा में विद्यार्थी अहम भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को समाज में नारी को समानता दिलाने वाले प्रहरी के तौर पर आगे आकर कार्य करने के लिए प्रेरित किया। शिक्षा विभाग के अध्यक्ष प्रो. जितेन्द्र कुमार ने विभाग की महिला प्रकोष्ठ की कंवीनर डा. माधुरी हुड्डा ने कार्यक्रम का संचालन किया। प्राध्यापिका डा. नीरू राठी व डा. मेनका चौधरी ने आयोजन सहयोग दिया। इस अवसर पर विभाग के शोधार्थी एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।





More Stories
गुरुग्राम में बिजली कटौती पर बवाल, जाम लगाने वालों पर पुलिस का लाठीचार्ज; कई घायल
हरियाणा से 1400 किलोमीटर दूर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग कर बॉलीवुड को हिला डाला, आखिर कौन है सोनीपत का रेहान ?
बादली में मेधावी विद्यार्थियों और खिलाड़ियों को किया सम्मानित
सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के 44 कैडेट्स ने NDA की लिखित परीक्षा में मारी बाजी
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने द्वारका सेक्टर-16बी में नए को-एड सीनियर सेकेंडरी स्कूल का उद्घाटन एवं शिलान्यास
सेखों इंडियन एयरफोर्स मैराथन में टीम फरीदाबाद का शानदार प्रदर्शन