मनेठी एम्स के लिए 31 मार्च तक खुला ई-भूमि पोर्टल : एडीसी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 21, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

मनेठी एम्स के लिए 31 मार्च तक खुला ई-भूमि पोर्टल : एडीसी

धनेश विद्यार्थी/रेवाड़ी/नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/-  हरियाणा सरकार ने रेवाड़ी जिला के लिए महत्वाकांक्षी प्रोजैक्ट मनेठी एम्स को जल्द से जल्द अमलीजामा पहनाने के लिए ई-भूमि पोर्टल को 31 मार्च तक खोला दिया है ताकि भू स्वामी ई-भूमि पोर्टल के माध्यम से स्वेच्छा से मनेठी एम्स प्रोजेक्ट के लिए अपनी जमीन दे सकें।  अतिरिक्त उपायुक्त राहुल हुड्डा ने यहां आज बताया कि मनेठी एम्स प्रोजेक्ट के लिए भू स्वामी ई-भूमि पोर्टल के माध्यम से अपनी जमीन सरकार को देने के लिए स्वयं ऑनलाइन माध्यम से, कॉमन सर्विस सैंटर के माध्यम से, पटवारी के पास बैठकर या सरकार द्वारा अधिकृत एग्रीग्रेटर के माध्यम से अपनी पेशकश कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि आगामी कार्यवाही 31 मार्च के बाद की जाएगी। अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग द्वारा मनेठी एम्स प्रोजेक्ट के लिए ई-भूमि पोर्टल पर 200 एकड़ भूमि की आवश्यकता बारे जानकारी दी गई है। काफी भू स्वामियों व संबंधित पंचायतों  ने मनेठी एम्स के लिए ई भूमि पोर्टल पर अपनी जमीन दी है। उम्मीद है कि भू स्वामी 31 मार्च तक मनेठी एम्स के लिए जरूरी भूमि दें देंगे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox