‘संविधान खत्म होगा…कुछ सालों में भारत में होगी रूस-चीन जैसी तानाशाही’, कांग्रेस सांसद की चेतावनी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

‘संविधान खत्म होगा…कुछ सालों में भारत में होगी रूस-चीन जैसी तानाशाही’, कांग्रेस सांसद की चेतावनी

मानसी शर्मा /-   उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में आयोजित संविधान बचाओ सम्मेलन में कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने संविधान की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि आज यह जरूरी हो गया है कि हम सभी संविधान की रक्षा करें, नहीं तो अगले 20सालों में यह समाप्त हो जाएगा और देश में रूस और चीन जैसी तानाशाही का शासन स्थापित हो जाएगा।

मसूद ने चेताया कि अगर आज हम नहीं जागेंगे, तो कल यह हमले आपके दरवाजे तक पहुंच जाएंगे और तब बचने वाला कोई नहीं होगा। उन्होंने राहुल गांधी की सराहना करते हुए कहा कि वह सड़क से संसद तक संविधान की रक्षा के लिए लोगों को एकजुट कर रहे हैं। बाबा साहब अंबेडकर का उल्लेख करते हुए मसूद ने कहा कि हमें अधिकार दिया गया है कि हम अपनी धार्मिक स्वतंत्रता का पालन करते हुए अपने देश में आजादी की सांस लें।

‘संविधान सुरक्षित रहेगा, तो हम सभी सुरक्षित रहेंगे‘

कांग्रेस सांसद ने जोर देकर कहा कि अगर हम आज समझ नहीं पाए, तो हम अपनी आने वाली पीढ़ियों को गुलामी की ओर ले जा रहे हैं। उन्होंने चीन और रूस के उदाहरण देते हुए कहा कि वहां की तानाशाही का लोकतंत्र के नाम पर शासन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि संविधान सुरक्षित रहेगा, तो हम सभी सुरक्षित रहेंगे; अन्यथा, कोई नहीं बचेगा।

वक्फ कानून को लेकर चिंता

मसूद ने वक्फ को समाप्त करने की साजिशों का भी जिक्र किया, यह कहते हुए कि हम पर पहले हमले होंगे और बाद में अन्य समुदायों पर। उन्होंने बताया कि यह लोग वक्फ कानून के जरिए हमारी मस्जिदों और जायदाद को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि संविधान बचता है, तो हम सब बचेंगे, नहीं तो कोई भी सुरक्षित नहीं रहेगा।

मुख्यमंत्री पर कटाक्ष

इसके साथ ही, इमरान मसूद ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके बटोगे तो कटोगे वाले बयान को समझना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह देश मोहब्बत से चलेगा, नफरत से नहीं।

उन्होंने यति नरसिंहानंद सरस्वती के विवादास्पद बयानों का उल्लेख करते हुए कहा कि यह नफरत फैलाने की साजिश है। मसूद ने कहा कि किसी भी देश को नफरत से नहीं चलाया जा सकता। उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव में इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी को वोट देने की अपील की और बीजेपी पर आरोप लगाया कि वह नफरत के आधार पर सत्ता हासिल करने की कोशिश कर रही है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox