
लखनऊ/नई दिल्ली/अनीशा चौहान/- 16 अक्तूबर। कल्कि सेना के चीफ, विंग कमांडर (से.नि.) पुष्कल द्विवेदी इंदिरा नगर, लखनऊ स्थित भाग्योदय फाउंडेशन के राष्ट्रीय आवासीय कार्यालय में पहुंचे। राष्ट्र रक्षा, विशेष रूप से सनातन समाज और सनातन संस्कृति की रक्षा के प्रति समर्पित बहादुर सेनानायक श्री द्विवेदी ने भाग्योदय फाउंडेशन के अध्यक्ष और संस्थापक आचार्य राम महेश मिश्र के साथ विस्तृत वार्ता की। उन्होंने भाग्योदय प्रमुख को कल्कि सेना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर भाग्योदय फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने विंग कमांडर द्विवेदी का अभिनंदन किया।
आचार्य राम महेश मिश्र ने इस मौके पर कहा कि हमें यह जानकर अत्यंत प्रसन्नता हो रही है कि लगभग 2,500 सशस्त्र सैनिकों की यह सेना पूरी तरह से संस्कारित और राष्ट्र, धर्म एवं संस्कृति के प्रति समर्पित है। यह भी बताया गया कि कल्कि सेना का विस्तार भारत के करीब एक दर्जन प्रांतों में हो चुका है।
यह उल्लेखनीय है कि कल्कि सेना से जुड़ने वाले सभी सैनिक उच्च शिक्षित, विचारवान, विवेकशील, अनुशासित और राष्ट्रभक्त भारतीय नागरिक हैं। कश्मीर जैसे दुर्गम क्षेत्रों में सेवाएं दे चुके विंग कमांडर पुष्कल द्विवेदी के खाते में कई महत्वपूर्ण सफलताएं दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि कल्कि सेना के सैनिकों को कुशल आर्मी ऑफिसर्स द्वारा उच्चस्तरीय प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है।
आज की भारत भाग्योदय वार्ता में कल्कि सेना के सेक्रेटरी जनरल वेद प्रकाश द्विवेदी, एडजूटेंट जनरल गौरव पाण्डेय, भाग्योदय फाउंडेशन के महासचिव विनय प्रकाश श्रीवास्तव, भाग्योदय सलाहकार इंजीनियर राकेश श्रीवास्तव, और उत्तम तिवारी विशेष रूप से उपस्थित थे।





More Stories
प्रियंका गांधी ने सड़क पर लेटे रहने की बहुत कोशिश की, लेकिन दिल्ली पुलिस ने राहुल संग हिरासत में लिया
11 घंटे तक चला हाई-प्रोफाइल ड्रामा
दिल्ली में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई: 5 हजार क्वार्टर अवैध शराब बरामद, आरोपी हिरासत में
दिल्ली-NCR में अक्टूबर महीने में गर्मी ने छुड़ाए लोगों के पसीने, जानें आज कैसा रहेगा मौसम का हाल
प्रशांत विहार थाने के SI को CBI ने रिश्वत लेते पकड़ा, 80 हजार रुपये की और मांग का आरोप
दिल्ली पुलिस के ACP विवेक भगत बने ADCP, जंतर-मंतर पर छेड़खानी के आरोपों के बीच मिला प्रमोशन