
मानसी शर्मा /- इजरायल ने हमास के प्रमुख याह्या सिनवार को ढेर करने की घोषणा कर दी है। इजरायली अधिकारियों के अनुसार, सिनवार पर आरोप है कि उसने पिछले साल 7 अक्टूबर को हुए हमले की पूरी साजिश रची थी और वह इस हमले का मास्टरमाइंड था। 61 वर्षीय सिनवार की हत्या के बाद इजरायल ने इसे अपनी एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में पेश किया है।
अब सवाल उठ रहा है कि हमास का नेतृत्व कौन संभालेगा। सिनवार ने पिछले दो दशकों में हमास को मजबूत किया था और वह ईरान के करीबी सहयोगी रहे हैं, जिससे उनके बाद नए नेतृत्व की आवश्यकता और भी बढ़ गई है।
कौन है महमूद अल-जाहर?
इस नई परिस्थिति में महमूद अल-जाहर का नाम तेजी से उभर रहा है। अल-जाहर हमास के संस्थापक सदस्यों में से एक हैं और उन्हें सिनवार से अधिक कट्टरपंथी माना जाता है। वे हमास के विचारक के रूप में जाने जाते हैं, जो एक ओर इजरायल के साथ सशस्त्र संघर्ष का समर्थन करते हैं और दूसरी ओर गाजा में शासन के लिए नीतियों का निर्धारण करते हैं। 2006 में, वे गाजा में बनी हमास सरकार के विदेश मंत्री रहे थे और उस चुनावी जीत में उनका महत्वपूर्ण योगदान था।
याहया का भाई मोहम्मद सिनवार भी रेस में
याह्या सिनवार का भाई मोहम्मद सिनवार भी इस दौड़ में शामिल हैं। मोहम्मद भी अपने भाई की तरह ही हमास की सेना में लंबे समय से सक्रिय हैं और उसने भी कट्टरपंथी माना जाता है। अमेरिका ने इस बात पर चिंता व्यक्त की है कि यदि मोहम्मद सिनवार लीडर बनता हैं, तो शांति वार्ता और मुश्किल हो सकती है। मोहम्मद की एक खासियत यह है कि वह मीडिया से दूर रहना पसंद करता हैं। उन्हें कई बार इजरायल द्वारा निशाना बनाया गया है, लेकिन वह हर बार बच निकलने में सफल रहा हैं।





More Stories
प्रियंका गांधी ने सड़क पर लेटे रहने की बहुत कोशिश की, लेकिन दिल्ली पुलिस ने राहुल संग हिरासत में लिया
11 घंटे तक चला हाई-प्रोफाइल ड्रामा
दिल्ली में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई: 5 हजार क्वार्टर अवैध शराब बरामद, आरोपी हिरासत में
दिल्ली-NCR में अक्टूबर महीने में गर्मी ने छुड़ाए लोगों के पसीने, जानें आज कैसा रहेगा मौसम का हाल
प्रशांत विहार थाने के SI को CBI ने रिश्वत लेते पकड़ा, 80 हजार रुपये की और मांग का आरोप
दिल्ली पुलिस के ACP विवेक भगत बने ADCP, जंतर-मंतर पर छेड़खानी के आरोपों के बीच मिला प्रमोशन