
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- पिछले दिनों द्वारका सैक्टर-23 के अंबरहाई गांव में एक महिला की नृशंस हत्या का मामला द्वारका एसटीएफ टीम ने सुलझा लिया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी कृष्ण उर्फ ढिल्ला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के महिला से प्रेम संबंध थे लेकिन जब महिला ने संबंध तोड़ लिये तो आरोपी ने उसका गला रेत कर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
इस संबंध में द्वारका डीसीपी संतोष कुमार मीणा ने बताया कि गत 10 जुलाई को पुलिस को अंबरहाई गांव में एक महिला की उसके घर में गला रेत कर हत्या करने की सूचना मिली थी जिस पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने मौके से मोनिका विधवा महावीर निवासी शिव मंदिर अंबरहाई के शव को कब्जे में ले लिया। जांच के दौरान पुलिस को मृतका की 17 साल की बेटी अंशु से पता चला कि एक आदमी कृष्ण निवासी जसौर खेड़ी हरियाणा से उसके संबंध थे और वह उसके पास आता था लेकिन कुछ समय पहले उससे संबंध टूट गया था। यह सूचना मिलते ही एसीपी द्वारका सुनील कुमार ने एसएचओ द्वारका सेक्टर-23 आर श्री निवासन व निरिक्षक पवन तोमर की देखरेख में एसटीएफ के एसआई विवेक, एएसआई रंधावा, एएसआई विनोद, एएसआई अशोक सीटी आजाद और सीटी अनिल की टीम का गठन किया। एसटीएफ ने मृतका की बेटी अंशु से मिली जानकारी के आधार पर कृष्ण के गांव में छापेमारी की लेकिन वह वहां से फरार हो गया। इसके बाद आरोपी के कई ठिकानों पर छापेमारी की गई और आखिरकार उसे पकड़कर थाने लाया गया। लगातार पूछताछ के बाद आरोपी कृष्ण उर्फ ढिल्ला पुत्र होशियार सिंह निवासी जसोर खेड़ी बहादुरगढ़ हरियाणा ने बताया कि वह मृतका से प्यार करता था। कुछ दिन पहले उसका उससे नाता टूट गया था, जिसके चलते उसने खुद को झिझक महसूस किया और उसके आवास पर उसका गला काट दिया और फरार हो गया। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया और उसे 02 दिन के पीसी पर रिमांड पर लिया गया और आरोपी से पूछताछ कर रही है।





More Stories
दिल्ली एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने हांगकांग से वियतनाम के रास्ते भारत लाए जा रहे सैन्य व रक्षा श्रेणी के 10 ड्रोन बरामद
चोरी की कार बेचने गुरुग्राम जा रहा आरोपी दबोचा, पुलिस ने वाहन किया बरामद
अवैध शराब की तस्करी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, स्कूटी जब्त
ढाई माह की बच्ची अपहरण के कुछ घंटों में बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
कश्मीरी गेट में कैश लूट के दौरान कारोबारी की हत्या का खुलासा, चचेरा भाई समेत तीन गिरफ्तार
दहेज संबंधी मामले में सुनवाई से बच रहे एक घोषित अपराधी गिरफ्तार