शिक्षा और समाज सेवा में उत्कृष्ट कार्य कर रही है रोशनी नायक

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 22, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

शिक्षा और समाज सेवा में उत्कृष्ट कार्य कर रही है रोशनी नायक

-सिलाई, ब्यूटी पार्लर, कंप्यूटर शिक्षा और खेलों में है सक्रिय -देश की राजधानी दिल्ली में कई स्टूडियो में कर चुकी है सिंगिंग

पीलीबंगा/हनुमानगढ़/-  हनुमानगढ़ जिले की पीलीबंगा तहसील के गांव लोंगवाला की हरफनमौला रोशनी नायक पुत्री चेतन राम नायक पिछले पांच सालों से पूनम फाउंडेशन ट्रस्ट से जुड़ी हुई है। रोशनी नायक जब आठवीं क्लास में थी तब से ही मेंहदी, कढ़ाई, बुनाई, ब्यूटी पार्लर और सिलाई का कार्य कर रही है और आर्थिक स्थिति से कमजोर लड़कियों को निःशुल्क शिक्षा और खेलों के क्षेत्र में आगे बढ़ा रही है।

रोशनी नायक सर्व समाज को आगे बढ़ाने हेतु रात दिन मेहनत कर रही है। वे बताती है इसके लिए उन्होंने बहुत संघर्ष किया है। स्कूल में कबड्डी की खिलाड़ी थी लेकिन हाथ टूटने की वजह से आगे खेल नहीं पाई इसलिए वे अब गांव की लड़कियों को खेलों के क्षेत्र में आगे बढ़ा रही है। पूनम फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा खेल प्रभारी बनाया हुआ है।

वे देश की राजधानी दिल्ली में एसएसएस स्टूडियो, सुर संगम स्टूडियो, लाजपत भवन में, ब्राइब्रेट स्टूडियो में अपने एक दर्जन से भी ज्यादा सिंगिंग के कार्यक्रम दे चुकी है। उन्होंने सीमा मिश्रा के ऑडिशन में भी भाग लिया। विभिन्न समाज द्वारा भी रोशनी नायक की प्रतिभा को पहचानते हुए सम्मानित किया गया। जयपुर में समर्पण संस्था, डॉ अम्बेडकर नवयुवक संघ, आयरन लेडी अवॉर्ड, समता सम्मान, पूनम फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा नेशनल सम्मान, बाल युवा नारी जागृति मंच दिल्ली द्वारा नारी रत्न अवॉर्ड, विनायक दल फाउंडेशन डीग द्वारा सम्मान, मनन संगीत कला केंद्र सूरतगढ़ द्वारा सम्मानित किया जा चुका है। रोशनी नायक की इस उपलब्धि पर पूनम फाउंडेशन ट्रस्ट की निःशुल्क शिक्षा अभियान संयोजक डॉ पूनम प्रजापति भारतीय इंटरनेशनल ब्रांड एम्बेसडर ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामनाएं की।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox