तेजस्वी यादव की वोटर आईडी पर विवाद, भाजपा ने चुनाव आयोग से की कार्रवाई की मांग

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 22, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

तेजस्वी यादव की वोटर आईडी पर विवाद, भाजपा ने चुनाव आयोग से की कार्रवाई की मांग

बिहार/सिमरन मोरया/- बिहार में कुछ ही महीनों में विधानसभा चुनाव होने वाला है। इसे लेकर मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण के मामले में हंगामा अभी भी जारी है। विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने दावा किया कि उनका नाम ही मतदाता सूची में नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने एसआईआर को सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया। इसके बाद चुनाव आयोग ने तुरंत स्पष्ट कर दिया कि तेजस्वी यादव का नाम लिस्ट में मौजूद है। वहीं, इस घटना के बाद पता चला कि तेजस्वी यादव के दो EPIC नंबर हैं। उसके बाद बीजेपी ने उन पर सवाल उठाते हुए कहा कि क्या तेजस्वी के पास दो वोटर आईडी कार्ड मौजूद हैं?

संबित पात्रा ने दिखाया सबूत
बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि राजद नेता और बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कल एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की और इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने 1 अगस्त को बिहार में एसआईआर के बाद जो मतदाता सूची जारी की और उसे लेकर भ्रम फैलाने की कोशिश की। तेजस्वी यादव ने दावा किया कि इस मतदाता सूची में मेरा नाम नहीं है। तो क्या मैं इस बार के चुनाव में भाग ले पाऊंगा? उस समय तेजस्वी यादव ने अपने मोबाइल को दिखाते हुए EPIC नंबर बताया और साबित किया कि उनके पास दो EPIC नंबर मौजूद हैं।

EPIC नंबर के आधार पर लड़ चुके चुनाव
संबित पात्रा ने आगे कहा कि उसके बाद चुनाव आयोग और पटना के डीएम ने पूरी सच्चाई को साबित किया और कहा कि तेजस्वी यादव झूठ बोल रहे हैं। तेजस्वी यादव का नाम मतदाता सूची में है और कटा नहीं गया है। उन्होंने बताया कि दीघा विधानसभा में तेजस्वी यादव का नाम पंजीकृत है और इस समय वह पोलिंग स्टेशन नंबर 2004 में है। इसके साथ ही ये भी बताया गया कि EPIC नंबर डालकर जो जानकारी सामने आती है, वही जानकारी तेजस्वी यादव ने अपने 2016 के अपने नामांकन में दाखिल की थी और उसी EPIC नंबर के आधार पर 2020 का चुनाव भी लड़े थे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox