शहीद परिवारों की मदद के लिए आगे आई श्री सीमेंट, मकान बनाने में देगी फ्री सीमेंट

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 21, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

शहीद परिवारों की मदद के लिए आगे आई श्री सीमेंट, मकान बनाने में देगी फ्री सीमेंट

-कॉनफैडरेसन आफ एक्स पैरामिलिट्री फोर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने जताया कंपनी का आभार

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- देश की अग्रणी सीमेंट कंपनी श्री सीमेंट ने देश के लिए शहीद होने वालें बीएसएफ के शहीद परिवारों की मदद के लिए हाथ बढ़ाते हुए उन्हे नया मकान बनाने के लिए फ्री सीमेंट देने का ऐलान किया है। कंपनी के इस ऐलान का कॉनफैडरेसन आफ एक्स पैरामिलिट्री फोर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने आभार जताया है।  जिसका एसओपी/एमओयू उपरोक्त कम्पनी व भारत की पहली रक्षा पंक्ति बीएसएफ के बीच 28 मई 2021 को हुआ।
                       यहां बता दें कि यह स्कीम 4 हजार स्क्वायर फीट के प्लाट साइज के लिए है और ये उन शहीद जवानों के परिवारों के लिए है जो कि 1.1.1999 से 1.1.2019 के दौरान शहीद हुए थे। ज्ञातव्य है कि श्री सीमेंट द्वारा प्रोजेक्ट नमन नाम से एक राष्ट्रीय पहल की गई है जिसके जरिए भारतीय आर्म्ड फोर्सेस के शहीद परिवारों को मुफ्त सीमेंट प्रदान की जा रही है।
                       एसोसिएशन के महासचिव रणबीर सिंह ने प्रैस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि श्री सीमेंट द्वारा उपरोक्त प्रपोजल अगस्त 2019 में प्राप्त हुआ था लेकिन डीजी बीएसएफ श्री राकेश अस्थाना ने इस एसओपी को जारी कर शहीद परिवारों को बड़ा सम्मान दिया है। याद रहे कि इससे पहले भी डीजी बीएसएफ द्वारा 15 मार्च 2021 को बीएसएफ के पूर्व जवानों की असामायिक मृत्यु होने पर अंतिम संस्कार वास्ते आर्थिक मदद व अंतिम सम्मान सलामी गारद देने वास्ते गाइड लाइन जारी की गई थी। रणबीर सिंह द्वारा उम्मीद जताई कि बाकि केंद्रीय सुरक्षा बलों के डायरेक्टर जनरल भी इस तरहां के एसओपी/एमओयू जारी करें ताकि ज्यादा से ज्यादा शहीदों के परिजनों को फायदा मिल सके जिन्होंने राष्ट्र के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। इस से बड़ा शहीद परिवारों के लिए ओर क्या सम्मान हो सकता है जिनके नौनिहालों द्वारा भारत मां की आन-बान-शान अपना आने वाला कल आज के लिए कुर्बान कर दिया।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox