द्वारका में मोबाइल लूट वह स्नैचिंग गैंग का पर्दाफाश, तीन नाबालिग चढ़े पुलिस के हत्थे

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 21, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

द्वारका में मोबाइल लूट वह स्नैचिंग गैंग का पर्दाफाश, तीन नाबालिग चढ़े पुलिस के हत्थे

द्वारका में मोबाइल लूट वह स्नैचिंग गैंग का पर्दाफाश, तीन नाबालिग चढ़े पुलिस के हत्थे
-द्वारका नार्थ थाना पुलिस ने लूट व स्नेचिंग के सात मामले सुलझाने का किया दावा -आरोपियों में एक नाबालिग लड़की भी शामिल, 5 मोबाइल फोन वह 1 लाइटर पिस्टल की बरामद

नजफगढ़ मेट्रो न्यूज/ द्वारका/नई दिल्ली/भावना शर्मा/- द्वारका नार्थ थाना पुलिस ने मोबाइल लूट वह स्नैचिंग गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन नाबालिग आरोपियों को पकड़ा है। इनमें एक लड़की भी बताई जा रही है। पूछताछ के बाद पुलिस ने मोबाइल लूट व स्नेचिंग के 7 मामलों को हल करने का दावा किया है। पुलिस ने आरोपियों से पांच लुटे गये मोबाइल फोन व एक खिलौना पिस्टल के साथ-साथ् अपराधिक मामलों में शामिल दो स्कूटी बरामद की है।
                इस संबंध में द्वारका डीसीपी संतोष कुमार मीणा लिए बताया कि 1 जून को द्वारका नार्थ थाना क्षेत्र में एक साथ तीन लूट व स्नेचिंग की काल मिली थी जिस पर एसएचओ विजेंद्र सिंह ने संज्ञान लेते हुए एसआई पी आर हुडा, हवलदार जितेंद्र, सुभाष, कुलदीप, कुलवीर, रवि प्रकाश, महावीर तथा सिपाही राजू, संदीप, शंभू, संदीप और महिला सिपाही सुमन की एक टीम गठित की और आरोपियों को पकड़ने के निर्देश दिए। वही एसीपी द्वारका मनोज कुमार मीणा ने टीम को अपना मार्गदर्शन दिया।
            एक साथ हुई 3 सनसनी खेज लूट की वारदातों से पुलिस विभाग पूरी तरह से हिल गया और डीसीपी ने तुरंत इस मामले में कार्रवाई करने के आदेश दिये।   पुलिस टीम ने तीनों वारदातों के स्थानों का मौका मुआयना किया और वहां के सीसीटीवी कैमरों तथा स्थानीय लोगों से आरोपियों के बारे में जानकारी जुटाई। 2 जून को पुलिस को सूचना मिली कि काले रंग की एक स्कूटी पर दो लड़के व एक लड़की घूम रहे हैं। पुलिस ने तुरन्त अपना जाल बिछाया लेकिन पुलिस को देखकर आरोपी भागने की कोशिश करने लगे, तो पहले से सतर्क टीम ने उन्हे दबोच लिया। पुलिस में जब उनकी तलाशी ली तो उनके पास से पांच लुटे गए मोबाइल फोन व एक लाइटर पिस्टल बरामद हुई। पुलिस में आरोपियों द्वारा लूट की वारदात में प्रयोग की गई दोनो स्कूटी भी बरामद कर ली है। तीनों आरोपियों की पहचान की जा चुकी है। तीनो आरोपियों को एक राहुल नामक इनके चैथे साथी ने शाहदरा से द्वारका में ईडब्ल्यूएस फ्लैट्स में रखा था। जहां से आरोपी द्वारका में लूट की वारदात को अंजाम देते थे। पुलिस ने बताया कि इनका चैथा साथी राहुल जोकि सी-ब्लॉक भरत विहार ककरोला का रहने वाला है, जो इनको स्कूटी उपलब्ध कराता था। पुलिस ने बताया कि आरोपी लुटे हुए मोबाइल फोन को अशोक नामक व्यक्ति को बेचते हैं। जो ककलोला में रहता है। अशोक सभी फोनों को छतरपुर, मध्य प्रदेश भेज देता था। इससे पहले वह 8-9 फोन भेज भी चुका है। सभी आरोपी मध्य प्रदेश के रहने वाले बताये जा रहे हैं। पुलिस राहुल व अशोक की तलाश में छापे मारी कर रही है। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ में मोबाइल लूट व स्नेचिंग के 7 मामले हाल होने का दावा किया है। सभी मामले द्वारका नार्थ थाना क्षेत्र से जुड़े हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है ताकि उनके और साथियों व मामलों का पता चल सके।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox