शहीदी दिवस पर बहादुरगढ़ रनर्स ग्रूप ने किया 3, 5,10 कि० मी० दौड़ का आयोजन

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 7, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

शहीदी दिवस पर बहादुरगढ़ रनर्स ग्रूप ने किया 3, 5,10 कि० मी० दौड़ का आयोजन

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/बहादुरगढ़/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- शहीदी दिवस पर शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की 90वीं जयंती के उपलक्ष्य में बहादुरगढ़ रनर्स ग्रूप (बी आर जी ) और सुपर सिख रन के साथ मिलकर मिलकर 10 किलोमीटर रन का आयोजन सेक्टर 9 में किया गया। जिस मे बहादुरगढ़ के लोगों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। इसी दौरान शहीदे आजम भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को सभी ने अपने श्रद्धा सुमन अर्पित श्रद्धांजली भी दी।


10 किमी लंबी दौड़ का आयोजन युवाओं को नशे से बचाने और अपनी फिटनेस के लिए प्रेरित करने के मकसद से किया गया था। ग्रूप के वरिष्ट सदस्य शुचेत शोकीन, जगदीश राठी, सतिश देशवाल, भृगु, विजय, जितेंदर, नरेन्दर जी ने युवाओं को शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के जीवन से प्रेरणा लेने और हर क्षेत्र के युवाओं को देश की सेवा में आगे आने के बारे मे प्रेरित किया। दौड़ के दौरान देशभक्ति गीत बजाए गये। वहीं दौड़ में शामिल युवाओं ने हाथ में तिरंगा लेकर दौड़ लगाई। दौड़ में शामिल युवाओं में काफी उत्साह देखा गया। दौड़ की समाप्ति के बाद सुपर सिख रन के राजीव चावला को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।
बी आर जी ग्रूप के दीपक छिल्लर ने बताया कि देश की सेवा सबसे बड़ी सेवा होती है। आज जरूरत है तो युवाओ को सिर्फ सही मार्गदर्शन की। साथ ही उनमें देश के प्रति सेवा का भाव जगाने की। मैराथन दौड़ में जाने माने अल्ट्रा रनर परवीन सांगवान जिन्होंने रविवार को टीम इंडिया के लिए 6 घटे में 70 किलोमीटर दौड़े थें ने अपनी उपस्थिति से अपने बी आर जी ग्रूप के सभी रनर का हौसला बढ़ाया।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox