नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/हिसाऱ/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- भारत विकास परिषद वीर शाखा हिसार की ओर से सेक्टर 16-17 के स्वर्गाश्रम में तैयार कराया गया नवनिर्मित डीप फ्रीजर रूम स्वर्गाश्रम समिति को आगामी संचालन के लिए सोमवार को समर्पित किया गया।
वीर शाखा हिसार के अध्यक्ष मदनलाल यादव ने बताया कि इस वातानुकुलित रूम में चार शवों को सुरक्षित रखा जा सकता है। इस अवसर पर उपस्थित नगर निगम हिसार के मेयर गौतम सरदाना ने कहा कि कई बार पारिवारिक सदस्यों के इंतजार में शव को एक या दो दिन फ्रीजर में रखने की आवश्यकता हिसार जैसे शहर में भी महसूस होने लगी थी। इसलिए यह सेवा एक अच्छा उदाहरण है। प्रमुख उद्योगपति एवं समाजसेवी विजय कौशिक ने कहा कि समाज में बढ़ते उद्योगीकरण और विदेशों में परिवारों के पलायन के कारण डीप फ्रीजर कमरों की जरूरत पड़ रही है। स्वर्गाश्रम समिति के प्रधान वेदप्रकाश गावड़ी ने स्वर्गाश्रम में डीप फ्रीजर रूम प्रदान करने के लिए वीर शाखा हिसार और हिसार के विधायक कमल गुप्ता का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर भाविप हरियाणा पश्चिम के प्रांतीय अध्यक्ष महीपाल यादव, सलाहकार डॉ सतीश वर्मा, चंद्रभान चैपड़ा, विजय चावला, चंद्रभान वर्मा, नंदकिशोर यादव, भाविप के पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष नरेंद्र शर्मा, वीडी भुटानी, कर्नल राज सिंह, डॉ सुमन यादव सहित अन्य पदाधिकारी व गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।


More Stories
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 609 अंक उछला
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026: दूसरे चरण में भारी मतदान, 3 बजे तक 79% वोटिंग
पूर्व विधायक दुर्गेश पाठक ने न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा को लिखा पत्र
गौर ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी में भीषण आग, कई मंजिलों तक फैली लपटें; इलाके में मचा हड़कंप
गुरुग्राम में नवाचार और उद्यमशीलता का संगम, 200 प्रतिभागियों ने सीखे स्टार्टअप के गुर
उमड़ा आस्था का सैलाब, पहले ही सप्ताह में रिकॉर्ड श्रद्धालु पहुंचे