आर्य समाज और युवा विषय पर गोष्ठी सम्पन्न

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 20, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

आर्य समाज और युवा विषय पर गोष्ठी सम्पन्न

संस्कारित युवा राष्ट्र की नींव है-राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य बच्चों को कार नहीं संस्कार दीजिये-प्रो. दिनेश चहल (जींद)
Nazafgarh MetroNews

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- केन्द्रीय आर्य युवक परिषद के तत्वावधान में आर्य समाज और युवा विषय पर आर्य गोष्ठी का आयोजन ऑनलाइन जूम पर किया गया। यह परिषद का कोरोना काल में 193वां वेबिनार था।

                   इस अवसर पर मुख्यअतिथि प्रो. दिनेश चहल ने कहा कि आज युवाओं को कार नहीं अपितु संस्कार देने की आवश्यकता है । उन्हें शिक्षित ही नहीं अपितु दीक्षित करने की भी आवश्यकता है तभी परिवार व समाज का ताना बाना, ढांचा सुधर सकता है । आर्य समाज ने राष्ट्रवादी विचारधारा को आगे बढ़ाने में महत्त्वपूर्ण योगदान किया है। इसके अनुयायियों ने भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में बढ-चढ कर भाग लिया। आर्य समाज के प्रभाव से ही भारतीयों के भीतर स्वदेशी आन्दोलन आरम्भ हुआ था। महर्षि दयानंद आधुनिक भारत के धार्मिक नेताओं में प्रथम महापुरूष थे जिन्होने स्वराज्य शब्द का प्रयोग किया। आज युवा वर्ग को आर्य समाज की विचारधारा से जोड़ने का कार्य आर्य समाजियों के लिए प्राथमिकता होनी चाहिए जिससे समाज व राष्ट्र को मजबूती प्रदान की जा सके।

                  केन्द्रीय आर्य युवक परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य ने कहा कि युवा किसी देश व समाज की रीढ़ होते हैं । उनके कंधों पर ही देश का भार होता है। युवाओं के चरित्र निर्माण का अभियान तेज गति से चलाना चाहिए। इसकी पहल आर्य समाज ने की है। परिषद चरित्र निर्माण शिविरों, युवा संस्कार अभियान व प्रतियोगिताओं के माध्यम से युवा पीढ़ी को आर्य समाज से जोड़ने व भारतीय  संस्कृति से जोड़ने का कार्य कर रहा है जिससे वह राष्ट्रवाद की मुख्य धारा से जुड़े ।
मुख्य अतिथि आर्य नेत्री रूही बब्बर(प्रदेश अध्यक्ष, आर्य युवती परिषद जम्मू कश्मीर) ने कहा कि युवाओं के रोल मॉडल आज फिल्म स्टार हो गये है,उन्हें अपने महापुरुषों, क्रांतिकारियों के गौरव पूर्ण इतिहास से परिचित करवाने की आवश्यकता है ।

                  कार्यक्रम अध्यक्ष केन्द्रीय आर्य युवक परिषद हरियाणा के उपाध्यक्ष ईश आर्य ने कहा कि युवा पीढ़ी आज दिग्भ्रमित हो रही है योग,यज्ञ व वेद के समन्वय से उन्हें सही मार्ग पर लाया जा सकता है। केन्द्रीय आर्य युवक परिषद उत्तर प्रदेश के महामंत्री प्रवीण आर्य ने कहा कि युवाओं के ऊर्जा को सही मार्ग में लगा दिया तो राष्ट्र निर्माण में उन्नति होगी। गायिका बिन्दु मदान, सुशांता आर्या, विजय लक्ष्मी, रविन्द्र गुप्ता, कुसुम भण्डारी, ईश्वर देवी आर्या, प्रवीना ठक्कर, जनक अरोड़ा, प्रतिभा कटारिया, मधु खेड़ा आदि ने अपने गीतों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। आचार्य महेन्द्र भाई, आनन्द प्रकाश आर्य, डॉ रचना चावला, सौरभ गुप्ता, विजय हंस, अतुल सहगल, ललित बजाज, उर्मिला आर्या आदि उपस्थित थे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox