
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- दिल्ली में अब शिक्षकों को अवकाश के दिनों में कार्य करने पर 2 दिन के कार्य पर 1 दिन का अर्जित अवकाश मिलेगा के सरकारी निर्णय का दिल्ली अध्यापक परिषद ने इस निर्णय का स्वागत किया है।
निरंतर प्रयास के फलस्वरूप शिक्षकों की चिर प्रतीक्षित मांग पूरी होने पर दिल्ली अध्यापक परिषद के राजकीय निकाय के अध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने प्रसन्नता व्यक्त की है।

उन्होंने सभी अध्यापकों को अध्यापक परिषद की ओर से हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी। विदित हो कि कई विद्यालय प्रमुख छुटियों में काम करने के बदले 3 दिन पर 1 दिन का अर्जित अवकाश दे रहे थे, जिसे लेकर दिल्ली अध्यापक परिषद ने आरटीआई के माध्यम से जवाब मांगा। अपील में निदेशक महोदय के समक्ष सबूत के साथ अपनी बात को तर्कपूर्ण ढंग से रखा था। निदेशक महोदय इस बात पर सहमत हुए कि 2 दिन के कार्य पर 1 दिन की छुट्टी मिलनी चाहिए लेकिन इस संदर्भ में उनका कहना था कि यदि डीओपीटी से स्पष्टीकरण हो जाता तो बेहतर रहता। उसके बाद दिल्ली अध्यापक परिषद का प्रतिनिधिमंडल केंद्र में डी ओ पी टी मंत्री मा. श्री जितेन्द्र सिंह से मिलकर उन्हें ज्ञापन सौंपा और इस संदर्भ में यथाशीघ्र स्पष्टीकरण जारी करने का अनुरोध किया। परिणाम स्वरूप अवकाश के दिनों में किये जाने वाले 2 दिनों के कार्य पर 1 दिन के अर्जित अवकाश मिलने का आदेश आ गया है। दिल्ली अध्यापक परिषद, राजकीय निकाय के मंत्री ज्ञानेंद्र मावी ने खुशी जाहिर करते हुए शिक्षा निदेशक महोदय का आभार व्यक्त किया और कहा कि निदेशक महोदय ने व्यक्तिगत रुचि लेकर इस मांग को पूरा करवाया है। जिसके लिए सभी शिक्षक उनके आभारी है।





More Stories
ADG डॉ. वी. मुरुगेशन ने हरिद्वार के भगवानपुर में जनता दरबार में सुनीं जनसमस्याएं
देहरादून में किराये के मकान में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़, महिला समेत चार गिरफ्तार
बहादुरगढ़ में 100 दिन में दिखने लगा मियावाकी जंगल का असर, पौधों की तेजी से बढ़ी लंबाई
दिल्ली के मायापुरी में फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर, राहत व बचाव कार्य पूरा
दिल्ली में प्रदूषण पर एक्शन प्लान तैयार, साउथ-वेस्ट और वेस्ट दिल्ली के हॉटस्पॉट्स की पहचान कर सख्त कार्रवाई के निर्देश
दिल्ली के 48 गांवों को मिलेगा ‘शहरी’ दर्जा, अब सुनियोजित विकास का होगा आधार