शमी की हुई सर्जरी, सोशल मीडिया पर शेयर की फोटो

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 25, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

 शमी की हुई सर्जरी, सोशल मीडिया पर शेयर की फोटो

मानसी शर्मा / –  विश्व कप में शानदार प्रदर्शन करने के बाद भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी टीम से बाहर चल रहे थे। जिसके बाद उन्होंने अपनी एड़ी की सर्जरी करवा ली है। इसकी जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करके दी।  

तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि उन्हें रिकवर होने में समय लगेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि उनकी एड़ी का ऑपरेशन सफल रहा है। मैं अपने पैरों पर वापस खड़ा होने के लिए उत्सुक हूं। इसके साथ ही उन्होंने अपनी फोटो भी साझा की। बता दें कि शमी आखिरी बार विश्व कप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले थे। जिसके बाद उन्होंने एक भी मैच नहीं खेला है।  

टी-20 विश्व कप और आईपीएल से बाहर हुए शमी

तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने आईपीएल से भी बाहर हो चुके हैं। वहीं शमी के बाहर होने से गुजरात टाइटन्स को बहुत बड़ा झटका लगा है। हार्दिक पंड्या पहले ही टीम को छोड़ कर मुंबई में चले गए हैं। उसके बाद शमी के बाहर होने से टीम को बड़ा झटका लगा है। इसके साथ ही वह टी-20 विश्व कप से भी बाहर हो चुके है।

वनडे विश्व कप में किया शानदार प्रदर्शन

वनडे विश्व कप में भारत की तरफ से मोहम्मद शमी ने शानदार गेंदबाजी की थी। उन्होंने 7 मैचों में 24 विकेट लेकर बेहतरीन प्रदर्शन किया। टीम इंडिया को उन्होंने अपने प्रदर्शन के दम पर फाइनल तक पहुंचा दिया था। वह टूर्नामेंट के बीच में दर्द से जूज रहे थे। साथ ही गेंदबाजी करते समय लैंडिंग की समस्या हो रही थ। इसके बाद वह लगातार टीम के लिए गेंदबाजी करते रहे थे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox