नफे सिंह राठी की हत्या पर दीपेंद्र हुड्डा ने दिया बड़ा बयान

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

 नफे सिंह राठी की हत्या पर दीपेंद्र हुड्डा ने दिया बड़ा बयान

मानसी शर्मा / – कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने अग्निपथ योजना को लेकर केंद्र सरकार के सामने अपनी मांग रखी है। उन्होंने कहा कि हमारी मांग है कि अग्निपथ योजना वापस लेकर सेना में पक्की भर्ती दोबारा शुरू की जाए। कांग्रेस ने ‘जय जवान’ अभियान शुरू किया है। अगर कांग्रेस को देश में अवसर मिलेगा तो हम पक्की भर्ती फिर से शुरू कराएंगे।
INLD प्रमुख नफे सिंह राठी की हत्या पर कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हु्ड्डा ने कहा कि मुख्यमंत्री और राज्य के गृह मंत्री इसकी ज़िम्मेदारी लें। 10 साल की सरकार के बाद हरियाणा में इस तरह का जंगल राज क्यों स्थापित हुआ?। ये अभी जांच का विषय है कि कौन इसमें शामिल हैं। ये राजनीतिक साजिश है या नहीं। जब तक पूरी जांच सामने नहीं आएगी, इस पर कोई टिप्पणी नहीं करूंगा। लेकिन हरियाणा में गैंगस्टर सक्रिय क्यों हो गए हैं?

नौजवानों को जॉइनिंग नहीं दी गई- दीपेंद्र हुड्डा

दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि देश में कोविड के दौरान और उससे पहले सेना की कई भर्तियां पूरी हो चुकी थी। इनमें केवल जॉइनिंग बाकी थी। लेकिन अग्निपथ योजना आने के बाद सरकार द्वारा चयनित इन नौजवानों को जॉइनिंग नहीं दी गई। इन नौजवानों ने राहुल गांधी जी से मिलकर अपना दर्द साझा किया था। तभी से राहुल गांधी जी इनकी आवाज लगातार उठा रहे हैं।

जब तक इनकी जॉइनिंग नहीं होगी, हम ये लड़ाई लड़ते रहेंगे- हुड्डा

दीपेंद्र हुड्डा ने कहा किआज कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे जी ने भी महामहिम राष्ट्रपति जी को पत्र लिखकर इन चयनित नौजवानों को जॉइनिंग देने की मांग की है। हम इन नौजवानों के साथ हैं। जब तक इनकी जॉइनिंग नहीं होगी, हम ये लड़ाई लड़ते रहेंगे।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox