व्हाइट हाउस के फरमान से क्या रूस-अमेरिका में हो सकती है जंग?

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 22, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

व्हाइट हाउस के फरमान से क्या रूस-अमेरिका में हो सकती है जंग?

-अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेन युद्ध को खत्म करने के लिए राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को दिया है सिर्फ 10 से 12 दिन का समय

नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को यूक्रेन के खिलाफ युद्ध रोकने के लिए अब सिर्फ 10 से 12 दिन का वक्त दे रहे हैं। इससे पहले उन्होंने पुतिन को 50 दिन की समयसीमा दी थी। ट्रंप ने 14 जुलाई को कहा था कि अगर सितंबर की शुरुआत तक शांति समझौता नहीं होता तो वह रूस पर अत्यधिक शुल्क लगाएंगे लेकिन ट्रंप ने कहा कि अब वह पुतिन को सिर्फ 10 से 12 दिन का वक्त दे रहे हैं यानी वह चाहते हैं कि सात से नौ अगस्त तक शांति के प्रयासों में ठोस प्रगति हो।

ट्रंप ने धमकाया तो रूस तिलमिलाया
ट्रंप के इस कदम के तहत रूस के व्यापारिक साझेदारों पर भी प्रतिबंध और अतिरिक्त शुल्क लगाए जाने के आसार हैं। ट्रंप ने कहा कि इसकी औपचारिक घोषणा बाद में की जाएगी। समय सीमा घटाने को लेकर ट्रंप ने कहा, ‘‘इंतजार की कोई ठोस वजह नहीं है। हमें कोई प्रगति होती नहीं दिख रही।’ स्कॉटलैंड की यात्रा के दौरान ट्रंप ने कहा कि पुतिन को ‘‘समझौता करना होगा। काफी संख्या में लोग मर रहे हैं।’ रूस की ओर से इस मामले में तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

अमेरिका और रूस में हो सकती है जंग
ट्रंप से जब रूस के राष्ट्रपति से संभावित मुलाकात के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘‘अब मुझे बातचीत में ज्यादा दिलचस्पी नहीं है।’’ ट्रंप ने एक बार फिर इस बात को लेकर पुतिन की आलोचना की कि वह एक तरफ तो युद्ध समाप्त करने की बात करते हैं लेकिन दूसरी तरफ अब भी यूक्रेन के आम नागरिकों पर बमबारी कर रहे हैं। यूक्रेन की वायुसेना के अनुसार, रूस ने रातभर में 300 से ज्यादा ड्रोन, चार क्रूज मिसाइल और तीन बैलिस्टिक मिसाइल दागीं। ट्रंप के दबाव के बावजूद रूस द्वारा यूक्रेन के शहरों पर हमला जारी है। अमेरिका के नेतृत्व में जारी शांति के प्रयास भी अब तक कोई खास सफल नहीं हो सके हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox