वैक्सीनेशन में पुलिस कर्मियों के परिजनों को मिले प्राथमिकता- सीपी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 1, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

वैक्सीनेशन में पुलिस कर्मियों के परिजनों को मिले प्राथमिकता- सीपी

-बोले-हाई रिस्क पर रहते हैं जवान, उनके परिवार पर भी कोरोना संक्रमित होने का हाता है ज्यादा खतरा

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- अपनी जान की परवाह किये बिना लोगों की सुरक्षा के लिए दिन-रात काम कर रहे दिल्ली पुलिस के कर्मियों के परिवारों की चिंता करते हुए कहा कि पुलिसकर्मियों के परिजनों को भी कोरोना वैक्सीन प्राथमिकता के आधार पर लगे। दिल्ली पुलिस आयुक्त एसएन श्रीवास्तव ने शनिवार को कोविड के दौरान वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये मिड-लॉकडाउन रिव्यू मीटिंग के दौरान फ्रंट लाइन वर्कर के रूप में काम कर रहे दिल्ली पुलिस जवानों के परिवारों की चिंता करते हुए कहा कि उनका कोरोना संक्रमित होने का ज्यादा खतरा होता है।
                     इस मौके पर पुलिस आयुक्त का कहना था कि चूंकि खुद जवान हाई रिस्क में रहते हैं ऐसे में उनके परिवार पर भी कोरोना संक्रमित होने का खतरा मंडराता रहता है। ऐसे में जवानों के परिवार वालों को भी तुरंत वैक्सीन लग जानी चाहिए। सीपी ने सभी पुलिस अधिकारियों से कोविड के दौरान होने वाले अपराधों पर खास तौर से नजर रखने और अपराधियों को जल्द पकड़ने के आदेश दिए। पुलिस आयुक्त ने खास तौर पर होने वाले साइबर अपराधों पर नजर रखने के लिए कहा। इसके अलावा जो लोग दवाईयों व दूसरे जरूरी उपकरणों की कालाबाजारी कर रहे हैं उनके खिलाफ सख्त एक्शन लेने के आयुक्त ने आदेश दिए।
                        मीटिंग के दौरान सभी थाना प्रभारियों को आदेश दिया गया कि वह अपने-अपने इलाकों में अपराधियों पर नजर रखें। इसके अलावा जिन बच्चों के माता-पिता की कोविड से मौत हो गई है, उनका भी ध्यान रखा जाए। लॉक डाउन के दौरान सभी थाना प्रभारियों को सब्जी मंडी, परचून की दुकान और अन्य मार्केट में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करवाने के लिए भी कहा गया। आयुक्त ने बताया कि कोविड की तीसरी लहर भी आने की बात की जा रही है, सभी को उससे भी सावधान रहना है। पुलिस आयुक्त ने कहा कि उनके लिए दिल्ली वासियों और उनके स्टाफ की सुरक्षा सबसे अव्वल है। मीटिंग के दौरान सभी स्पेशल सीपी, ज्वाइंट सीपी, डीसीपी, एसीपी और एसएचओ मौजूद रहे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox