
डाबड़ी में हुक्के को लेकर विवाद

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/-राजधानी दिल्ली के डाबड़ी इलाके में हुक्के कसे लेकर हुए विवाद में तीन बदमाशों ने एक युवक पर गोली चला दी लेकिन गोली युवक को न लगकर पास से गुजर रही महिला को जा लगी। घायल महिला को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर नाबालिग समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि घटना के समय ही एक नाबालिग को लोगों ने पकड़ लिया था।
इस संबंध में डीसीपी द्वारका संतोष कुमार मीणा ने बताया कि गत 14 मई को पुलिस को डाबड़ी के इंडो-चीन रेस्टोरेंट के सामने गोली चलने की सूचना मिली थी। मौके पर मौजूद शिकायतकर्ता विनोद ने पुलिस को बताया था कि उसने दोस्त साहिल से हुक्का उधार लिया था। साहिल के फोन करने पर वह उसे हुक्का देने के लिए पहुंचा। जहां मौजूद विपिन, रजत, अमृत, शरद और गुरजोत से उसकी बहस हो गई। इसी कहासुनी में अमृत ने पिस्टल निकालकर फायरिंग कर दी। गोली विनोद को न लगकर वहां से गुजर रही 65 वर्षीय राहगीर शकुंतला के सिर में लग गई। घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया। लोगों ने मौके से एक नाबालिग को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। जिसके निशानदेही पर पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की पहचान महावीर एन्क्लेव निवासी गुरजोत सिंह, दशरथपुरी निवासी अमृत और नसीरपुर निवासी अमन के रूप की है। पुलिस बाकि दो लोगों की तलाश कर रही है। 20 मई को पुलिस ने एक सूचना पर सेक्टर 19 द्वारका से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है और पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।





More Stories
राष्ट्रीय एकता दिवस पर ऋषिकेश पुलिस ने किया “रन फॉर यूनिटी” का आयोजन, त्रिवेणी घाट पर चलाया स्वच्छता अभियान
ऋषिकेश में अमेरिकन पर्यटक का खोया हुआ बैग ढूंढकर पुलिस ने किया सकुशल सुपुर्द
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण, जानें
जम्मू-कश्मीर: शोपियां में आतंकी फंडिंग मॉड्यूल का भंडाफोड़, लश्कर और TRF के लिए फंड जुटाने वाले 10 आरोपी गिरफ्तार
अल्लाह से तौबा करें सारा अली खान… कर दिया सबसे बड़ा गुनाह,
इंद्रप्रस्थ कॉलेज में दिल्ली के उपराज्यपाल ने किया 14वें पिंक बूथ का उद्घाटन