रेमडेसिविर इंजेक्शन देने ठगी कर रहे नाइजीरियन को द्वारका स्पेशल स्टाफ ने पकड़ा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 1, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

रेमडेसिविर इंजेक्शन देने ठगी कर रहे नाइजीरियन को द्वारका स्पेशल स्टाफ ने पकड़ा

-तीन साल पहले मेडिकल वीजा पर आया था भारत आरोपी

रेमडेसिविर इंजेक्शन देने ठगी कर रहे नाइजीरियन

रेमडेसिविर इंजेक्शन देने ठगी कर रहे नाइजीरियन


नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- दिल्ली के द्वारका जिले की स्पेशल स्टाफ ने कोरोना संक्रमितों को रेमडेसिविर इंजेक्शन उपलब्ध करवाने के नाम पर ठगी करने वाले एक नाइजीरियन युवक को पकड़ा है। जांच के दौरान आरोपी ने कुछ चैंकाने वाले तथ्यों का खुलास किया है। आरोपी तीन साल पहले मेडिकल वीजा पर भारत आया था और अभी तक आरोपी फर्जी तरीके से भारत में रहकर लोगों से फेसबुक पर दोस्ती के नाम पर ठगी करता था। आरोपी अभी तक लोगों से करोड़ों की ठगी का चुका है। पुलिस सारे मामले की जांच कर रही है।
                   इस संबंध में डीसीपी द्वारका संतोष कुमार मीणा ने बताया कि आरोपी के पास से पुलिस ने कई एटीएम कार्ड, सिम कार्ड और नकदी के अलावा अन्य सामान बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपी की पहचान खानपुर निवासी चीउइकेमो डैनियल के रूप में हुई है। मूलतः नाइजीरिया का रहने वाला डैनियल तीन साल पहले मेडिकल वीजा पर भारत आया था और वीजा की अवधि खत्म होने के बाद वह अवैध रूप से भारत में रहकर ठगी का धंधा कर रहा था। मोहन गार्डन निवासी मौसिन खान ने ठगी की शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसमें उसने बताया कि उसे कोरोना संक्रमित एक परिचित के लिए रेमडेसिविर इंजेक्शन की जरूरत थी। काफी प्रयास के बाद भी उसे इंजेक्शन नहीं मिला। इस बीच सोशल मीडिया पर एक नंबर मिला। जिसपर संपर्क करने पर 25 हजार रुपये में एक इंजेक्शन देने की बात कही गई। साथ ही दस हजार रुपये एडवांस जमा करने के लिए कहा गया। मौसिन खान ने एडवांस पैसे आरोपी के बताए खाते में जमा कर दिए। लेकिन उसे इंजेक्शन नहीं मिले।
                    इस मामले को स्पेशल स्टाफ को दिया गया जिसमें निरीक्षक नवीन कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छानबीन करने के बाद आरोपी को खानपुर से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि उसने मौसिन खान से ही नहीं बल्कि सैकड़ों लोगों से फेसबुक पर दोस्ती कर गिफ्ट भेजने और पार्सल का कस्टम क्लीरेंस करने के नाम पर ठगी कर चुका है। उसने बताया कि फिलहाल महामारी के दौरान कोरोना में इंजेक्शन, दवा और अन्य सामान की मदद करने के नाम पर ठगी को अंजाम दे रहा था। इसके कब्जे से पुलिस ने दो लैपटॉप, 8 कीमती मोबाइल फोन, 25 साधारण मोबाइल फोन, 18 सिमकार्ड, 7 एटीएम कार्ड, दो पेन ड्राइव और साढ़े पचास हजार रुपये बरामद किए। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox