
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- अमेरिका की दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन ने रणनीतिक तौर पर बड़ा फैसला किया है। कंपनी ने अपने स्टैंडअलोन प्राइम नाउ डिलिवरी ऐप को बंद करने का फैसला किया है। अब दो घंटे की डिलिवरी का विकल्प कंपनी के मुख्य ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगा। प्राइम नाउ 2014 में लॉन्च हुआ था।
कंपनी ने कहा है कि भारत, जापान और सिंगापुर में पहले ही प्राइम नाउ के अनुभव को अमेजन के मुख्य ऐप पर उपलब्ध कराना शुरू कर दिया है। इन देशों में प्राइम नाउ ऐप और वेबसाइट को बंद कर दिया गया है। अमेरिका में 2019 में अमेजन फ्रेश और होल फूड्स मार्केट में दो घंटे में डिलिवरी का विकल्प शुरू किया था। अमेजन में ग्रोसरी के वाइस प्रेसीडेंट स्टेफनी लैंड्री का कहना है कि वैश्विक स्तर पर प्राइम नाउ ऐप और वेबसाइट को बंद करने से पहले सभी थर्ड पार्टी पार्टनर्स और लोकल स्टोर्स को अमेजन शॉपिंग का अनुभव कराया जाएगा। अब शॉपिंग, ऑर्डर को ट्रैक करना और कस्टमर केयर से संपर्क करने जैसी सभी सेवाएं के लिए एक ही सुविधाजनक ऐप बनाया गया है। लैंड्री ने कहा कि रोजाना इस्तेमाल होने वाली वस्तुएं, गिफ्ट, टॉयज, हाई-क्वालिटी ग्रॉसरी जैसे प्राइम नाउ पर मिलने वाली वस्तुएं अब अमेजन पर भी उपलब्ध होंगी।
कंपनी का कहना है कि अमेजन पर दो घंटे में डिलिवरी के विकल्प के जरिए खरीदारी करने वाले ग्राहकों से पॉजिटिव फीडबैक मिला है। वैश्विक स्तर पर अल्ट्राफास्ट डिलिवरी एक्सपीरियंस को आसान बनाने के लिए यह स्वाभाविक कदम है। अमेरिका में ग्राहक अलेक्सा शॉपिंग लिस्ट के जरिए अमेजन फ्रेश और होल फूड्स मार्केट शॉपिंग कार्ट पर ऑर्डर कर सकते हैं।





More Stories
इजरायल में बहुमत से दूर नेतन्याहू, अरब पार्टियां बनीं ‘किंगमेकर’; 19 सीटों से कैसे तय होगा बेंजामिन का भविष्य?
जम्मू-कश्मीर: शोपियां में आतंकी फंडिंग मॉड्यूल का भंडाफोड़, लश्कर और TRF के लिए फंड जुटाने वाले 10 आरोपी गिरफ्तार
अल्लाह से तौबा करें सारा अली खान… कर दिया सबसे बड़ा गुनाह,
डॉ. रूद्र नारायण सोनी को उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों,
दिवाली और छठ के लिए रेलवे ने चलाई स्पेशल ट्रेनें, ये रहेगा रूट, यहां देखें ट्रेनों की लिस्ट
नजफगढ़ ड्रेन में मिला युवक का शव, हत्या के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार