वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरा टी-20 रहा सूर्यकुमार यादव के नाम

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरा टी-20 रहा सूर्यकुमार यादव के नाम

-अपने 51वें मैच में 12वीं बार प्लेयर ऑफ द मैच बने, विराट के रिकॉर्ड से बस दो कदम दूर

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/गुयाना/शिव कुमार यादव/- वेस्टइंडीज से पहले दो टी-20 हारने के बाद भारत ने तीसरे टी-20 में वापसी करते हुए वेस्टइंडीज को सात विकेट से हराकर जीत दर्ज की। इस जीत में सलामी बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने ताबड़तोड़ 44 गेंदों में 83 रन की पारी खेल तीसरा टी-20 अपने नाम कर लिया और वो प्लेयर ऑफ द मैच बने। सूर्यकुमार का यह 51वां टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच है। अब तक वह इस फॉर्मेट में तीन शतक और 14 अर्धशतक लगा चुके हैं। सूर्या का यह टी-20 में 12वां प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड रहा। इस मामले में उन्होंने ’हिटमैन’ रोहित शर्मा की बराबरी की।
                 भारत ने वेस्टइंडीज को तीसरे टी-20 में सात विकेट से हरा दिया है। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने पांच मैचों की टी-20 सीरीज में जबरदस्त वापसी की। फिलहाल वेस्टइंडीज सीरीज में 2-1 से आगे है। चौथा टी-20 शनिवार को खेला जाएगा। तीसरे मैच में वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 159 रन बनाए। जवाब में भारत ने सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा की बेहतरीन पारियों की बदौलत 17.5 ओवर में तीन विकेट गंवाकर ही लक्ष्य हासिल कर लिया। सूर्या ने 44 गेंदों में 10 चौके और चार छक्के की मदद से 83 रन की पारी खेली। वहीं, तिलक वर्मा ने 37 गेंदों में चार चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 49 रन बनाए। सूर्या को उनकी बेहतरीन पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया।

सूर्यकुमार यादव का 12वां प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड
सूर्यकुमार का यह 51वां टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच है। अब तक वह इस फॉर्मेट में तीन शतक और 14 अर्धशतक लगा चुके हैं। सूर्या का यह टी-20 में 12वां प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड रहा। इस मामले में उन्होंने ’हिटमैन’ रोहित शर्मा की बराबरी की। रोहित ने अब तक 148 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 12 प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीते हैं। सूर्या ने रोहित से लगभग तीन गुना कम मैच खेलकर उनकी बराबरी कर ली है।
                 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम है। उन्होंने 115 मैचों में 15 बार यह अवॉर्ड जीता है। वहीं, दूसरे नंबर पर अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी हैं। उन्होंने 109 मैचों में 14 बार यह सम्मान जीता है। सूर्यकुमार विराट के रिकॉर्ड से बस तीन कदम दूर हैं। खास बात यह है कि सूर्या ने इन सभी से कम मैच खेले हैं। उन्होंने मार्च 14, 2021 को इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 डेब्यू किया था। इसके बाद से वह इस फॉर्मेट में 12 प्लेयर ऑफ द मैच जीत चुके हैं। उनके डेब्यू से लेकर अब तक किसी ने नौ से ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड नहीं जीते हैं। सूर्या डेब्यू के बाद से टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने वाले खिलाड़ी हैं।

टी-20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड
खिलाड़ी               मैच     अवॉर्ड
विराट कोहली (भारत) 115 15
मोहम्मद नबी (अफगान) 109 14
सूर्यकुमार यादव (भारत) 51 12
रोहित शर्मा (भारत)        148 12
मोहम्मद रिजवान (पाक) 85 11
शादाब खान (पाक) 92 11
शाहीन अफरीदी (पाक) 99 11
डेविड वॉर्नर (आस्ट्रे) 99 11
शाकिब अल हसन (बांग्ला) 117 11
मोहम्मद हफीज (पाक) 119 11
क्रिस गेल (वेस्टइंडीज) 79 10
मार्टिन गुप्टिल (न्यूजीलैंड) 122 10

मैच के बाद क्या बोले सूर्या?
मैच के बाद सूर्या ने कहा- जब मैं पावरप्ले में बल्लेबाजी के लिए गया तो मेरा क्रीज पर होना वास्तव में महत्वपूर्ण था, टीम मैनेजमेंट भी यही चाहता था। मैंने इन (रैंप और स्कूप्स) स्ट्रोक्स का बहुत अभ्यास किया है और मुझे ऐसा करना पसंद है। मैंने और तिलक ने लंबे समय तक एक साथ बल्लेबाजी (मुंबई इंडियंस) की है, हम दोनों समझते हैं कि एक-दूसरे के बैटिंग स्टाइल कैसी है। तिलक ने जिस तरह से बल्लेबाजी की, उससे मुझे काफी आत्मविश्वास मिला। दूसरे छोर पर उनकी पारी शानदार थी। मेरे दिमाग में यह चल रहा था कि भारत कभी भी लगातार तीन टी-20 मैच नहीं हारा है। मुश्किल के वक्त हमने टीम मीटिंग में बात की। हमारे कप्तान ने कहा कि किसी को योगदान देने और मैच जिताने की जरूरत है। मुझे खुशी है कि मैं ऐसा करने में सक्षम था।

तीसरे टी20 में क्या हुआ?
मैच की बात करें तो वेस्टइंडीज के लिए ब्रैंडन किंग ने 42 गेंदों में पांच चौके और एक छक्के की मदद से 42 रन की पारी खेली। काइल मेयर्स ने 20 गेंदों में 25 रन, जॉनसन चार्ल्स ने 14 गेंदों में 12 रन और निकलस पूरन ने 12 गेंदों में 20 रन बनाए। इसके बाद कप्तान रोवमन पॉवेल ने 19 गेंदों में एक चौका और तीन छक्के की मदद से 40 रन की नाबाद तूफानी पारी खेली और वेस्टइंडीज को 150 के पार पहुंचाया। शिमरोन हेटमायर नौ रन बनाकर आउट हुए। भारत की ओर से प्लेइंग-11 में वापसी करने वाले कुलदीप यादव ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए।
               वेस्टइंडीज के 160 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने 34 रन तक अपने दोनों ओपनर्स के विकेट गंवा दिए थे। यशस्वी जायसवाल एक रन और शुभमन गिल छह रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा ने तीसरे विकेट के लिए 51 गेंदों में 87 रन की साझेदारी कर जीत की नींव रखी। सूर्या 83 रन बनाकर अल्जारी जोसेफ की गेंद पर आउट हुए। वहीं, तिलक 37 गेंदों में चार चौके और एक छक्के की मदद से 49 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं, कप्तान हार्दिक पांड्या ने 15 गेंदों में एक चौका और एक छक्के की मदद से 20 रन की नाबाद पारी खेली। वेस्टइंडीज की ओर से अल्जारी ने सबसे ज्यादा दो विकेट लिए।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox