
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी 20 अगस्त को एक वर्चुअली बैठक की अध्यक्षता करने जा रही हैं। इसमें विपक्षी दलों और कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों को शामिल होने का न्यौता दिया गया है। बताया जा रहा है कि इस बैठक में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, शिवसेना प्रमुख और महाराष्ट्र सीएम उद्धव ठाकरे, तमिलनाडु के सीएम और डीएमके चीफ एमके स्टालिन के साथ-साथ झरखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेने शामिल होंगे।
शिवसेना नेता संजय राउत ने ’पीटीआई’ से कहा कि ठाकरे वीडियो लिंक के जरिये बैठक में हिस्सा लेंगे। कांग्रेस महाराष्ट्र में शिवसेना और राकांपा के साथ सत्तारूढ़ गठबंधन का हिस्सा है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के मुख्य प्रवक्ता नवाब मलिक ने कहा कि वह नहीं जानते कि उनकी पार्टी को बैठक में बुलाया गया है या नहीं. यदि बुलाया गया है तो उन्हें इस बात की भी जानकारी नहीं है कि इसमें पार्टी की तरफ से कोई शरीक होगा कि नहीं।
सोनिया गांधी की तरफ से यह बैठक ऐसे वक्त पर की जा रही है जब कांग्रेस और अन्य दलों की तरफ से बीजेपी से मुकाबला करने के लिए विपक्षी एकजुटता का आह्वान किया जाता रहा है। मॉनसून सत्र अपने निर्धारित समय से दो दिन पहले ही खत्म हो गया और पूरे सत्र के दौरान विपक्षी दल लगातार नरेन्द्र मोदी सरकार पर हमला बोलते रहे थे।
पूरे सत्र के दौरान दर्जनभर राजनीतिक पार्टियों के सांसद नियमित तौर पर राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे से मिलते रहे थे, ताकि दिनभर की संसदीय कार्यवाही को लेकर विपक्षी दलों की संयुक्त रणनीति पर चर्चा की जा सके। राहुल गांधी भी ऐसी हर बैठकों में मौजूद रहते थे. राहुल ने भी विपक्षी दलों के करीब 100 सांसदों को मॉनसून सत्र के दौरान ब्रेकफास्ट मीटिंग में बुलाया था। जहां पर नेताओं ने बीजेपी को किनारा करने के लिए विपक्षी एकजुटता का आह्वान किया था।





More Stories
दिल्ली में बसेगा नया शहर, 12 लाख नए घर, नरेला-बवाना से द्वारका-नजफगढ़ तक 200 वर्ग किमी में बनेगी टाउनशिप
राहुल गांधी का मानसिक संतुलन खराब हो गया है, देश से मांफी मांगें : अजय भट्ट, सांसद
विपक्ष मुख्यमंत्री की साड़ी, चप्पल और व्यक्तिगत गतिविधियों पर नजर रखने में व्यस्त है; जानिए क्यों बिफरी रेखा गुप्ता
दिल्ली: प्रदूषण नियंत्रण की दिशा में बड़ा कदम, 150 नई इलेक्ट्रिक बसें और 13 सीएक्यूएमएस स्टेशन लॉन्च
ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम में PM मोदी ने टेक्नोलॉजी की तरक्की का फायदा समाज के बड़े हिस्से तक पहुंचाने पर दिया जोर
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने द्वारका सेक्टर-16बी में नए को-एड सीनियर सेकेंडरी स्कूल का उद्घाटन एवं शिलान्यास