विकसित भारत 2047 लक्ष्य पर केंद्र-राज्य की बैठक, पीएम मोदी बोले- टीम इंडिया बनें राज्य”

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 22, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

विकसित भारत 2047 लक्ष्य पर केंद्र-राज्य की बैठक, पीएम मोदी बोले- टीम इंडिया बनें राज्य”

नई दिल्ली/अनीशा चौहान/-   नई दिल्ली में आज नीति आयोग की शासी परिषद की 10वीं बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की। इस महत्वपूर्ण बैठक में “विकसित भारत 2047” के लक्ष्य को केंद्र में रखकर चर्चा की गई, जिसमें राज्यों की भूमिका को अहम माना गया।

बैठक के दौरान प्रधानमंत्री ने सभी मुख्यमंत्रियों से कहा कि अगर केंद्र और राज्य मिलकर ‘टीम इंडिया’ के रूप में कार्य करें, तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है। उन्होंने जोर देकर कहा कि विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा, जब हर नागरिक और हर राज्य का विकास सुनिश्चित किया जाएगा।

बैठक में कई राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हुए, जिनमें तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी और मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा प्रमुख थे। प्रधानमंत्री मोदी ने इन नेताओं के साथ अलग-अलग बातचीत भी की और राज्यों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि विकास सिर्फ नीति या बजट का विषय नहीं, बल्कि एक साझा संकल्प है, जिसे केंद्र और राज्य सरकारों को मिलकर पूरा करना होगा।

बैठक का उद्देश्य था – केंद्र और राज्य के बीच सहयोग को और मजबूत करना और यह सुनिश्चित करना कि भारत 2047 तक एक विकसित राष्ट्र के रूप में उभरे। इस दिशा में नीति आयोग राज्यों के साथ मिलकर रोडमैप तैयार कर रहा है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox