झज्जर में अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर संगोष्ठी, स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने कोरोना को लेकर जताई सतर्कता 

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 22, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

झज्जर में अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर संगोष्ठी, स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने कोरोना को लेकर जताई सतर्कता 

झज्जर/अनीशा चौहान/-  हरियाणा के झज्जर शहर में पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस परिसर में अहिल्याबाई होल्कर की जयंती के अवसर पर एक भव्य जिला स्तरीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में हरियाणा सरकार की स्वास्थ्य मंत्री आरती राव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उनके झज्जर आगमन पर यादव सभा और भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया।

आरती राव ने अहिल्याबाई होल्कर के योगदान को किया याद
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने अहिल्याबाई होल्कर के जीवन और उनके समाजसेवा कार्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि अहिल्याबाई ने अपने समय में महिलाओं की शिक्षा और समाज सुधार की दिशा में अद्वितीय कार्य किए, जो आज भी प्रेरणा स्रोत हैं।

कोरोना को लेकर सरकार सतर्क: मंत्री आरती राव
कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत में आरती राव ने कहा कि हरियाणा में कोरोना के कुछ मामले सामने जरूर आए हैं, लेकिन स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। उन्होंने कहा, “सरकार और स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह तैयार हैं। दिल्ली में केस अधिक हैं और हरियाणा दिल्ली से सटा हुआ है, इसलिए सतर्कता जरूरी है। सभी जिलों को अलर्ट कर दिया गया है।”

स्वास्थ्य मंत्री की आमजन से अपील
आरती राव ने लोगों से अपील की कि वे मास्क का प्रयोग करें, हाथों की स्वच्छता बनाए रखें और भीड़भाड़ से बचें। उन्होंने कहा, “हर साल मौसम बदलने पर इस तरह के केस आते हैं, घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन सावधानी जरूरी है।”

पानी विवाद पर दिया टालमटोल जवाब
हरियाणा-पंजाब पानी विवाद और इनेलो नेता अभय चौटाला द्वारा मुख्यमंत्री को डमी कहे जाने के सवाल पर आरती राव ने कोई सीधा जवाब नहीं दिया। उन्होंने कहा, “यह विवाद बहुत पुराना है, 30-40 साल से यही कहानी चल रही है।”

इस कार्यक्रम के माध्यम से जहां एक ओर ऐतिहासिक महिला विभूति को सम्मान दिया गया, वहीं दूसरी ओर स्वास्थ्य मंत्री ने प्रदेशवासियों को कोरोना को लेकर जागरूक और सतर्क रहने का संदेश भी दिया।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox