’वह मरी नहीं हैं’, राहुल वैद्य ने पूनम पांडे की मौत पर उठाए सवाल,

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 18, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

’वह मरी नहीं हैं’, राहुल वैद्य ने पूनम पांडे की मौत पर उठाए सवाल,

-सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

बॉलीवुड/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- शुक्रवार को अभिनेत्री पूनम पांडे के निधन की खबर सामने आई। उनके आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से इस बात की जानकारी उनके मैनेजर की तरफ से दी गई थी। इसमें बताया गया कि पूनम को सर्वाइकल कैंसर था। इस खबर से हर कोई हैरान है। दूसरी तरफ खबर पर रहस्य भी बरकरार है। अब राहुल वैद्य ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर पूनम पांडे की मौत पर बड़ा सवाल उठाया है।

अभिनेत्री पूनम पांडे के मैनेजर ने उनके मौत जानकारी दी थी। मैनेजर ने खुलासा किया कि एक फरवरी की रात को सर्वाइकल कैंसर से जंग के बाद उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। अब हाल ही में, राहुल ने पूनम की मौत को फेक बताया है और फैंस से सवाल भी किया है।
         राहुल ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर पूनम की मौत पर सवाल उठाते हुए लिखा “क्या मैं अकेला हूं जो सोचता है कि पूनम पांडे मरी नहीं हैं.. ??!!“ राहुल की इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर एक नई बहस छिड़ गई है। पूनम की मौत की खबर के बाद अभी तक पुलिस द्वारा उनका शव बरामद नहीं किया गया है और न ही पूनम के अंतिम संस्कार की कोई खबर ही सामने आई है। ऐसे में फैंस के मन में ढेरों सवाल उठ रहे हैं।
         सोशल मीडिया पर कई लोगों ने राहुल की इस ट्वीट का समर्थन किया है। एक यूजर ने लिखा, ’मुझे तो यह सब फेक लग रहा है। वे सिर्फ फेम के लिए ऐसा कर रही हैं।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ’मौत के बाद परिवार के लोग अभी तक मीडिया के सामने क्यों नहीं आए हैं।’ एक और यूजर ने लिखा, ’पूनम नहीं मरी हैं। कैंसर कोई मजाक नहीं है, उन्होंने कभी अपनी बीमारी का भी खुलासा नहीं किया था।’
         बता दें कि पूनम के मौत की खबर से इंडस्ट्री शोक में हैं। कंगना रणौत समेत कई सेलेब्स पूनम को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। हाल ही में, मुनव्वर ने भी इस खबर के बाद फैंस के साथ अपना लाइव सेशन कैंसिल कर दिया था। पूनम पांडे की शुक्रवार को निधन की खबर सामने आई थी। अभिनेत्री की मौत की खबर उनके इंस्टाग्राम हैंडल से साझा की गई थी। इस खबर के साझा होने के 24 घंटे बाद अभिनेत्री खुद सामने आई हैं और बताया है कि यह उनका पब्लिसिटी स्टंट था।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox