पूनम पांडे की मौत की खबर निकली पब्लिसिटी स्टंट…!

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 5, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

पूनम पांडे की मौत की खबर निकली पब्लिसिटी स्टंट…!

-सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा -अभिनेत्री ने कहा सर्वाइकल कैंसर को लेकर जागरूक करने के इरादे से ऐसा किया

नई दिल्ली/बॉलीवुड/शिव कुमार यादव/- पूनम पांडे की मौत की खबर को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। बीते दिन उनके निधन की खबरें सोशल मीडिया पर छाई रहीं, लेकिन तीन फरवरी को अभिनेत्री ने सामने आकर अपने जिंदा होने की पुष्टि कर दी। उन्होंने बताया कि सर्वाइकल कैंसर को लेकर जागरुक करने के इरादे से अभिनेत्री ने ऐसा किया था।

लोगों का फूटा गुस्सा
उनके जिंदा होने की बात सामने आते ही सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने नाराजगी जताते हुए एक्स पर लिखा, पूनम पांडे जिंदा हैं…अवेयरनेस फैलानी थी तो कैंपेन चलाती…खुद की मौत डिक्लेयर क्यों की? जागरुकता फैलाने का बेहद घटिया तरीका…।“  एक अन्य यूजर ने लिखा, ’’सर्वाइकल कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाना निर्विवाद रूप से महत्वपूर्ण है, लेकिन इस कारण से किसी की मौत का नाटक करने का निर्णय एक विवादास्पद रणनीति है। नैतिक निहितार्थ और विश्वसनीयता पर प्रभाव बहस का विषय है।

बोलीं- ऐसी ही उम्मीद थी
एक यूजर ने पूनम का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “शर्म करो पूनम पांडे। किसी नेक काम के लिए भी मौत जैसी संवेदनशील चीज का दिखावा करना सही बात नहीं है।“ वहीं, एक शख्स ने इस पब्लिसिटी स्टंट पर चुटकी लेते हुए  कहा, “जान पर खेलकर जागरूकता फैलाने वाली महान हस्ती को मेरा नमन..इस इसके लिए उन्हें भारत रत्न देने की मांग करता हूं।“

निधन की अफवाह से सदमे में चले गए थे फैंस
गौरतलब है कि बीते दिन (दो फरवरी) को अचानक पूनम पांडे के ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल से उनकी निधन की जानकारी पोस्ट करने के बाद फैंस गहरे सदमे में चले गए थे। सोशल मीडिया पर लोग उनके निधन पर श्रद्धांजलि जता रहे थे। कई सेलेब्स ने भी उनकी मौत पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए अभिनेत्री को श्रद्धांजलि दी थी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox