वरूण गांधी का अग्निवीरों के पक्ष में बड़ा एलान, कहा- मैं पेंशन छोड़ने को तैयार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

वरूण गांधी का अग्निवीरों के पक्ष में बड़ा एलान, कहा- मैं पेंशन छोड़ने को तैयार

-अगर अग्निवीर पेंशन के हकदार नहीं तो जनप्रतिनिधियों को ये सहूलियत क्यों?

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- अपनी ही सरकार के खिलाफ भाजपा सांसद वरुण गांधी तल्ख रुख अपनाए हुए हैं। समय-समय पर सरकार की कई योजनाओं की आलोचना भी कर चुके हैं। हाल ही में सरकार की अग्निपथ योजना पर भी उन्होंने सवाल उठाए थे। इसी क्रम में शुक्रवार को भाजपा सांसद वरुण गांधी ने एक बड़ा एलान कर दिया और कहा कि मैं अपनी पेंशन छोड़ने को तैयार। साथ ही उन्होने सवाल किया कि अगर अग्निवीर पेंशन के हकदार नहीं तो जनप्रतिनिधियों को ये सहूलियत क्यों?
              उन्होंने कहा कि राष्ट्ररक्षकों को पेंशन का अधिकार नहीं है तो मैं भी खुद की पेंशन छोड़ने को तैयार हूं। गांधी ने सवाल किया कि क्या हम विधायक व सांसद अपनी पेंशन छोड़कर यह नहीं सुनिश्चित कर सकते कि अग्निवीरों को पेंशन मिले? अल्पावधि की सेवा करने वाले अग्निवीर पेंशन के हकदार नहीं हैं तो जनप्रतिनिधियों को यह सहूलियत क्यों? राष्ट्ररक्षकों को पेन्शन का अधिकार नही है तो मैं भी खुद की पेन्शन छोड़ने को तैयार हूँ। क्या हम विधायक/सांसद अपनी पेन्शन छोड़ यह नही सुनिश्चित कर सकते कि अग्निवीरों को पेंशन मिले? उन्होने अपनी घोषणा से देश में गर्मा रहे पेंशन के मुद्दे को एक बार फिर हवा दे दी हैं। अब देखना यह है कि सरकार पर इसका क्या असर दिखता है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox