पीएस मोहन गार्डन क्षेत्र में महिला की हत्या की गुत्थी सुलझी, आरोपी गिरफ्तार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

पीएस मोहन गार्डन क्षेत्र में महिला की हत्या की गुत्थी सुलझी, आरोपी गिरफ्तार

-पुलिस ने उत्तर प्रदेश और दिल्ली में छापेमारी कर 24 घंटे में किया मामला हल

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- मोहन गार्डन के लाल फार्म में मिली एक महिला की लाश का मामला पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि यह प्रेम प्रसंग का मामला है जिसमें आरोपी ने महिला द्वारा छोड़ दिये जाने पर उसकी हत्या कर दी थी। पुलिस ने इस मामले में कार्यवाही करते हुए मात्र 24 घंटे में मामले को सुलझाकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
             डीसीपी द्वारका एम. हर्षवर्धन ने बताया कि 23 जून को मोहन गार्डन के लाल फार्म में एक महिला का शव मिलने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पंहुचकर जांच पड़ताल की तो पता चला कि महिला करीब 35 साल की है। और उसकी गला घोंटकर हत्या की गई है। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले व लोगों से सूचना इक्टठी कर महिला के बारे में जानकारी जुटाई। मृतका यूपी की रहने वाली है और एक हफ्ते पहले अपनी भाभी से मिलने दिल्ली आई थी। उसके 6 बच्चे भी हैं। स्पेशल स्टाफ के इंस्पेक्टर नवीन कुमार के नेतृत्व में इंस्पेक्टर देवेंद्र, एसआई सुभाष, एसआई बहादुर, एसआई जयवीर, एसआई बिजेंद्र, एएसआई करतार, एचसी राजकुमार, एचसी दिनेश, सीटी अश्विनी, और सीटी राजकुमार ने एसीपी विजय सिंह के मार्गनिर्देशन में मामले को सुलझा लिया और आरोपी अजय निवासी शाहजहांपुर, यू.पी. के दिल्ली और यूपी में संभावित ठिकानों पर कई छापे मारे गए और फिर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी की निशानदेही पर पीड़ित का मोबाइल फोन और अपराध के समय आरोपी द्वारा पहने गए कपड़े बरामद किए गए हैं।
              पूछताछ में पता चला है कि आरोपी शाहजहांपुर, यूपी का रहने वाला है। वह एक ई-रिक्शा चालक है। वह एक साल पहले पीड़िता के संपर्क में आया था और तभी से दोनों के बीच संबंध थे। पिछले कुछ दिनों से पीड़िता उससे पैसे की मांग करने लगी और झूठे मामले में फंसाने की धमकी भी दी। इसके बाद आरोपी ने महिला की हत्या की योजना बनाई। पिछले हफ्ते पीड़िता मोहन गार्डन में रहने वाली अपनी भाभी से मिलने दिल्ली पहुंची थी. अपनी योजना को अंजाम देने के लिए आरोपी दिल्ली भी पहुंच गया। 22 जून को आरोपी ने पीड़िता से संपर्क किया। इसके बाद उसने पीड़िता को मोहन गार्डन से उठाया। 23 जून की तड़के उसने चुन्नी से गला दबा कर पीड़िता की हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। उसने पीड़िता का फोन भी छीन लिया। पुलिस ने आरोपी की पहचान अजय कुमार निवासी शाजानपुर, जिला बैरेली, यूपी, उम्र 26 साल के रूप में की है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox