
बहादुरगढ़/हरियाणा/- लोकहित समिति द्वारा आज गांव बुपनिया के दादा देवा मंदिर पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस रक्तदान शिविर का आयोजन रेड क्रॉस सोसाइटी झज्जर एवं दादा देव मंदिर कमेटी के सहयोग से किया गया। रक्तदान शिविर का उद्घाटन दादा देवा मंदिर कमेटी के प्रधान जोगिंदर सिंह एवं ग्रामीण महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष सुमन लोहचब ने किया। शिविर में कुल 23 पुरुष और महिलाओं ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। रक्तदान करने वाले सभी युवाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया और रक्त संचय भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी ने भविष्य में भी रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया।
लोकहित समिति के अध्यक्ष नरेश कौशिक ने बताया कि समिति लोगों के अनमोल जीवन को बचाने के लिए जिला प्रशासन के सहयोग से समय-समय पर रक्तदान शिविरों का आयोजन करती रहती है। उन्होने कहा कि रक्तदान महादान है, एक यूनिट रक्त से तीन व्यक्तियों का जीवन बचाया जा सकता है। रक्त किसी मशीन या फैक्ट्री में नहीं बनाया जा सकता, युवा ही रक्तदान कर एक दूसरे का जीवन बचाने का कार्य कर रहे हैं। नौजवान युवाओं को वर्ष में कम से कम दो बार अवश्य रक्तदान करना चाहिए। रक्तदान करने से किसी प्रकार की कोई कमजोरी नहीं आती। रक्तदान शिविर के सफल आयोजन में समाजसेवी सोमबीर लोहचब व मंदिर कमेटी का विशेष सहयोग रहा।





More Stories
गुरुग्राम में बिजली कटौती पर बवाल, जाम लगाने वालों पर पुलिस का लाठीचार्ज; कई घायल
हरियाणा से 1400 किलोमीटर दूर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग कर बॉलीवुड को हिला डाला, आखिर कौन है सोनीपत का रेहान ?
सेखों इंडियन एयरफोर्स मैराथन में टीम फरीदाबाद का शानदार प्रदर्शन
9/11 जैसा हमला होने से बचा लिया’, पीएम मोदी ने की फ्लाईदुबई के जांबाज कैप्टन स्मित मछार की तारीफ
एक ही दिन तीन उपलब्धियां, BRG ने हर जगह लहराया बहादुरगढ़ का परचम
गुभाना गांव में शहीद भगत सिंह की जयंती पर किया नमन।