आदमपुर उपचुनाव में भव्य बिश्नोई होंगे भाजपा के उम्मीदवार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

आदमपुर उपचुनाव में भव्य बिश्नोई होंगे भाजपा के उम्मीदवार

-आदमपुर के मैदान में उतरी भजनलाल की तीसरी पीढ़ी, भाजपा ने भव्य बिश्नोई को दिया टिकट -भजनलाल परिवार का रहा है आदमपुर विधानसभा सीट पर दबदबा

आदमपुर/हिसार/- भाजपा ने आदमपुर उपचुनाव के लिए भव्य बिश्नोई को टिकट दिया है। आदमपुर पूर्व सीएम भजनलाल का गढ़ माना जाता है। पिछले 54 साल से यहां पर भजनलाल परिवार का कब्जा रहा है। 1968 में आदमपुर से शुरू हुए भजनलाल परिवार के राजनीतिक सफर को अब विरासत के रूप में उनकी तीसरी पीढ़ी संभालेगी।

भारतीय जनता पार्टी इस चुनाव को भजनलाल परिवार के सहारे जीतना चाह रही है। पार्टी का मानना है कि उपचुनाव में भजनलाल परिवार के नाम पर जो वोट मिलने हैं वे तो मिलेंगे ही साथ ही भाजपा जजपा गठबंधन के नाम पर भी वोट पड़ेंगे और इस क्षेत्र में भाजपा को और मजबूती मिलेगी। यहां बता दें कि 1968 से लेकर 1982 तक भजन लाल आदमपुर सीट से विधायक रहे हैं। उनके अलावा उनकी पत्नी जसमा देवी भी यहां से चुनाव लड़ चुकी हैं। कुलदीप बिश्नोई और उनकी पत्नी रेणुका बिश्नोई भी यहां से चुनाव जीतकर विधानसभा तक पहुंच चुके हैं। अब कुलदीप बिश्नोई के लड़के भव्य बिश्नोई आदमपुर सीट से अपना राजनीतिक सफर शुरू करने के लिए चुनाव लड़ने जा रहे हैं।

गठबंधन के लिए एक अग्निपरीक्षा

आदमपुर उपचुनाव भारतीय जनता पार्टी व जननायक जनता पार्टी गठबंधन सरकार की अग्निपरीक्षा से कम नहीं है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में सरकार अपने दूसरे कार्यकाल के तीसरे साल में है। गत आठ वर्षों में यह चौथा उपचुनाव है। तीन उपचुनाव में से एक में कांग्रेस, एक भाजपा और एक में इनेलो विजयी रही है। 2019 के विधानसभा चुनाव में यहां से कुलदीप बिश्नोई कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीते थे। उनके खिलाफ भाजपा ने यहां से टिकटॉक स्टार सोनाली फोगाट को मैदान में उतारा था।

सोनाली फोगाट की गत 23 अगस्त को गोवा में हत्या हो गई। यह सीट कुलदीप बिश्नोई के इस्तीफा देने के बाद खाली हुई थी। कुलदीप अब भाजपाई हो चुके हैं। भजनलाल के समय से ही यह सीट बिश्नोई परिवार के दबदबे वाली रही है। इसलिए भाजपा ने बिश्नोई परिवार पर ही दांव खेला है। भाजपा प्रत्याशी का मुख्य मुकाबला कांग्रेस से ही होगा। राज्य में पंचायती राज संस्थाओं के भी चुनाव होने वाले हैं। इसलिए आदमपुर का यह उपचुनाव सभी राजनीति दलों के लिए पंचायत चुनाव के हिसाब से भी महत्वपूर्ण हो गया है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox