
अनीशा चौहान/- लोकसभा में संविधान पर चर्चा का आज दूसरा दिन है, और सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच गर्मा-गर्म बहस जारी है। कांग्रेस की तरफ से प्रियंका गांधी के बाद अब शनिवार, 14 दिसंबर को राहुल गांधी ने भी अपने संबोधन में सरकार पर जमकर हमला बोला।
राहुल गांधी ने महाभारत का उदाहरण देते हुए अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि महाभारत में एकलव्य नामक एक बच्चा रोज सुबह चार बजे उठकर तीर-धनुष लेकर अभ्यास करता था। एक दिन वह अपने गुरु द्रोणाचार्य से पूछता है कि आप मुझे शिक्षा क्यों नहीं देते। इस पर द्रोणाचार्य ने जवाब दिया कि तुम उच्च जाति के नहीं हो, इसलिए तुम्हें शिक्षा नहीं दी जा सकती। राहुल गांधी ने इस उदाहरण का हवाला देते हुए कहा कि केंद्र सरकार भी इसी तरह से लोगों को उनके हक से वंचित कर रही है।
सरकार पर हमला
राहुल गांधी ने कहा कि एकलव्य के प्रतिभा को देखकर गुरु द्रोणाचार्य ने उससे अंगूठा गुरुदक्षिणा के रूप में मांगा था, ताकि वह आगे बढ़ सके। उन्होंने कहा कि ठीक वैसे ही केंद्र सरकार देश के नागरिकों से उनका हक छीनने की कोशिश कर रही है। राहुल गांधी ने हाथरस मामले का उदाहरण देते हुए कहा कि पीड़िता के परिवार को डराया-धमकाया जा रहा है और उन्हें घर से बाहर जाने नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि वह संविधान के खिलाफ काम कर रही है और कांग्रेस इसका कड़ा विरोध करेगी।
अनुराग ठाकुर का पलटवार
राहुल गांधी के हमले के बाद सत्तापक्ष की तरफ से केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस संविधान की बात करती है, लेकिन उसे यह भी नहीं पता कि संविधान में कितने पन्ने हैं। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी ने सिखों का गला काटने का काम किया है। अनुराग ठाकुर ने इमरजेंसी का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस ने इमरजेंसी लागू की थी, जबकि संविधान की ताकत से ही इमरजेंसी को खत्म किया गया था।
लोकसभा में संविधान पर हो रही चर्चा में दोनों पक्षों की तीखी बहस जारी है, जिसमें एक ओर जहां राहुल गांधी केंद्र सरकार को निशाना बना रहे हैं, वहीं अनुराग ठाकुर सत्तापक्ष की तरफ से तीव्र प्रतिवाद कर रहे हैं।





More Stories
भूटान में ग्लेशियर झील फटी, असम-बंगाल में अचानक बाढ़ का खतरा; 15 हजार लोगों को सुरक्षित स्थान पर भेजा
इजरायल में बहुमत से दूर नेतन्याहू, अरब पार्टियां बनीं ‘किंगमेकर’; 19 सीटों से कैसे तय होगा बेंजामिन का भविष्य?
जम्मू-कश्मीर: शोपियां में आतंकी फंडिंग मॉड्यूल का भंडाफोड़, लश्कर और TRF के लिए फंड जुटाने वाले 10 आरोपी गिरफ्तार
अल्लाह से तौबा करें सारा अली खान… कर दिया सबसे बड़ा गुनाह,
इंद्रप्रस्थ कॉलेज में दिल्ली के उपराज्यपाल ने किया 14वें पिंक बूथ का उद्घाटन
डॉ. रूद्र नारायण सोनी को उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों,