सर्दियों में ठंडे पानी से नहाना: फायदे और नुकसान

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

सर्दियों में ठंडे पानी से नहाना: फायदे और नुकसान

अनीशा चौहान/-  दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे देश में उत्तर भारत में ठंड बढ़ने के साथ ही शीतलहर की शुरुआत हो गई है। जैसे-जैसे ठंड बढ़ती है, लोग ठंड से बचने के उपाय ढ़ूंढ़ने लगे हैं। बदलते मौसम के साथ हमारी लाइफस्टाइल और खानपान में भी बदलाव आता है। सर्दियों के मौसम में लोग गर्म पानी से नहाने की आदत डाल लेते हैं, जबकि कुछ ऐसे भी होते हैं जिन्हें सर्दियों में भी ठंडे पानी से नहाना पसंद होता है। बहुत कम लोग ही जानते हैं कि गर्म पानी से नहाने की तुलना में ठंडे पानी से नहाना ज्यादा बेहतर और लाभकारी हो सकता है। हालांकि, सर्दियों में ठंडे पानी से नहाने के फायदे और नुकसान के बारे में जानना जरूरी है।

सर्दियों में ठंडे पानी से नहाने के फायदे

सर्दियों में ठंडे पानी से नहाने के बारे में सोचकर शायद ही किसी को अच्छा लगता हो, लेकिन इसके कई फायदे हैं। ठंडे पानी से नहाने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, मानसिक सतर्कता (मेंटल अलर्टनेस) बढ़ती है और सूजन (इंफ्लेमेशन) कम होती है। 2016 में किए गए एक अध्ययन के अनुसार, ठंडे पानी से नहाने से शरीर की इम्युनिटी भी बढ़ती है। हालांकि, ये फायदे कुछ समय के लिए ही होते हैं।

हेल्थ विशेषज्ञ डॉ. विपुल गुप्ता ने बताया कि ठंडे पानी से नहाने से न केवल शरीर को ताजगी मिलती है, बल्कि यह मानसिक शांति और शारीरिक ताजगी भी देता है।

कितना सुरक्षित है ठंडे पानी से नहाना?

ठंडे पानी से नहाने के फायदे तो हैं, लेकिन जब बात सर्दियों की आती है, तो लंबे समय तक ठंडे पानी से नहाना हानिकारक हो सकता है। सर्दियों में ठंडे पानी से नहाने से शरीर में शारीरिक बदलाव आ सकते हैं और यह कोल्ड स्ट्रोक का कारण बन सकता है, खासकर दिल या सांस की बीमारी से पीड़ित लोगों के लिए। इसके अलावा, जिनकी स्किन सेंसिटिव होती है, उन्हें भी ठंडे पानी से नहाना नुकसान दे सकता है। ऐसे लोगों में ठंडे पानी से नहाने से सोरायसिस, एक्जिमा, सूखापन और खुजली जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं।

ठंडे पानी से नहाने से होने वाले नुकसान

जब हम लंबे समय तक ठंडे पानी से नहाते हैं, तो इसका असर हमारी हार्ट फंक्शनिंग पर पड़ सकता है। विशेष रूप से हाई ब्लड प्रेशर वाले लोगों को इसके कारण परेशानी हो सकती है, क्योंकि शरीर 98.6°F (37°C) के तापमान को बनाए रखने की कोशिश करता है। इसके अलावा, अस्थमा जैसे रेस्पिरेटरी विकारों से पीड़ित लोगों के लिए ठंडे पानी से नहाना हानिकारक हो सकता है। यह हाइपोथर्मिया या सांस की समस्या का कारण बन सकता है।

कितने गर्म पानी से स्नान करना चाहिए?

सर्दियों में ठंडे पानी से नहाने के नुकसान से बचने के लिए, पानी का तापमान हल्का (37-40°C या 98-104°F) रखना चाहिए। इस तापमान से न केवल शरीर को आराम मिलता है, बल्कि मांसपेशियों को भी राहत मिलती है और ठंड से बचने में मदद मिलती है।

इसलिए, सर्दियों में ठंडे पानी से नहाने के फायदे और नुकसान को समझते हुए, अगर आप स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से ग्रसित नहीं हैं, तो ठंडे पानी से नहाना फायदेमंद हो सकता है, लेकिन अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है या आपको दिल और सांस की समस्याएं हैं, तो गर्म पानी से स्नान करना ही बेहतर रहेगा।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox