रेलवे स्टेशनों पर चोरी करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 9, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

रेलवे स्टेशनों पर चोरी करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

-आरोपी से पुलिस ने एक एलसीडी टीवी व 3 चोरी के मोबाइल फोन किये बरामद -आरोपी पर पहले से 5 चोरी के मामले में दर्ज है जिनमें से 4 मामले रेलवे स्टेशन पर चोरी के है
NMNews
NMNews

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- छावला थाना पुलिस ने गोयला डेयरी से एक चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से एक एलसीडी व 3 चोरी के मोबाइल फोन बरामद किये है। आरोपी पर पहले से 5 मामले दर्ज है जिनमें से 4 मामले रेलवे स्टेशन पर चोरी के है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
                             इस संबंध में अतिरिक्त डीसीपी द्वारका शंकर चैधरी ने बताया कि छावला थाने के हवलदार ओमवीर व सिपाही राधेश्याम जब गोयला डेयरी में गश्त कर रहे थे तो उन्होने सत्य पब्लिक स्कूल के सामने एक युवक को एलसीडी ले जाते हुए देखा। लेकिन जैसे ही उसने पुलिस को देखा तो वह तेज-तेज चलने लगा। इस पर पुलिस को कुछ शक हुआ और उस व्यक्ति को रूकने का इशारा किया। जब पुलिस ने उससे पूछताछ की तो वह सही जवाब नही दे पाया जिस पर पुलिस टीम ने उसकी तलाशी ली तो उसके पास से एलसीडी के अलावा 3 मोबाईल फोन भी बरामद हुए। पुलिस जांच में सभी चीजें चोरी की निकली जिसपर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी की पहचान सुमित उर्फ मालटा पुत्र रमेश चंद्र निवासी पंकज गार्डन, गोयला डेहरी ,नजफगढ़ के रूप में की है। पुलिस ने बताया कि आरोपी दिल्ली के रेलवे स्टेशन पर चोरी करता है। जहां इस पर 4 मामले दर्ज है। साथ ही एक मामला द्वारका साउथ में भी दर्ज हैं। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox