
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/हिसार/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- वीर शाखा, हिसार द्वारा सैक्टर 13 के दुर्गा मंदिर पार्क में योग शिविर का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर भारत माता को पुष्पांजलि अर्पित करने के उपरान्त शाखा अध्यक्ष डॉ सतीश वर्मा ने सभी योग साधकों का अभिनन्दन किया। पहले ही दिन अनेकों बुजुर्गों महिलाओं व बच्चों ने शिविर में भाग लेकर स्वास्थ्य लाभ लिया।
योग शिविर में विख्यात योगाचार्य श्री संतोष शास्त्री जी ने विभिन्न यौगिक क्रियाओं के माध्यम से शरीर को स्वस्थ रखने का मूल मंत्र दिया। चार दिवसीय योग शिविर 21 जून तक जारी रहेगा। सह संयोजक श्री मदन लाल यादव ने सभी व्यवस्था की और संरक्षक श्री महिपाल यादव ने सभी का धन्यवाद किया। योग शिविर में सचिव विजय चावला, कोषाध्यक्ष चंद्रभान चोपड़ा, श्री धर्मपाल गर्ग सहित कई सदस्य उपस्थित थे।


More Stories
”यूरोप की अंतरराष्ट्रीय वुशू चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली गोल्डन गर्ल केशवी डागर का झाड़ौदा गांव में भव्य सम्मान”
रेवंत रेड्डी की अमेरिका यात्रा रद्द, केंद्र से नहीं मिली मंजूरी!
मुंबई में एयरहोस्टेस से दुष्कर्म का आरोप, किन्नर बनकर घर में घुसा आरोपी
”दिल्ली के द्वारका स्तिथ यशोभूमि में शुरू हुआ मटेशिया 2026”
तिरंगे के साथ दौड़े 80 धावक, साइकिलिस्टों ने पूरी की 80 किमी राइड
मधु विहार में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस