रेप पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे सीएम केजरीवाल के साथ धक्का-मुक्की, मंच से गिरे

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 19, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

रेप पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे सीएम केजरीवाल के साथ धक्का-मुक्की, मंच से गिरे

-9 साल की बच्ची के साथ कथित रेप और संदिग्ध मौत का मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की -इस दौरान सीएम केजरीवाल को विरोध का सामना करना पड़ा, मामले की मजिस्ट्रेट जांच व 10 लाख की आर्थिक मदद की घोषणा की

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/दिल्ली कैंट/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बुधवार को दिल्ली कैंट में नौ साल की एक बच्ची के कथित रेप और संदिग्ध परिस्थितियों में मौत मामले में पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे, लेकिन इस दौरान उन्हें विरोध का सामना करना पड़ा। पीड़ित परिवार से मुलाकात के बाद सीएम केजरीवाल जब मंच पर पहुंचे, तब कुछ लोगों ने उनके खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। उनके साथ धक्का-मुक्की भी हुई और वह मंच से गिर गये लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें संभाल लिया जिसकारण उन्हे चोट नही आई। इसके बाद दिल्ली पुलिस उन्हे लेकर रवाना हो गई।
                        पीड़ित परिवार से मुलाकात के बाद अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर बताया कि दिल्ली सरकार पीड़ित परिवार को 10 लाख रुपये आर्थिक सहायता देगी और मामले की मजिस्ट्रेट जांच कराई जाएगी। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ’बच्ची के परिवार से मिला और उनका दर्द बांटा। परिवार को 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देंगे। मामले की मजिस्ट्रेट जांच होगी। दोषियों को सजा दिलवाने के लिए बड़े वकील लगाएंगे. केंद्र सरकार दिल्ली में कानून व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए कड़े कदम उठाए, हम पूरा सहयोग करेंगे.।
                       बता दें कि दिल्ली कैंट (क्मसीप ब्ंदजज) इलाके में रविवार को 9 साल की एक बच्ची की मौत की खबर सामने आई थी. पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है कि बच्ची के रेप किया गया और फिर उसकी हत्या कर दी गई. घटना सामने आने के बाद दिल्ली पुलिस (क्मसीप च्वसपबम) मामले की जांच कर रही है और अब तक इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इस केस में हत्या और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है.

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox