योग, संगीत व डांस करके रहे तनाव मुक्त -डॉ. सुनील रहेजा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 19, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

योग, संगीत व डांस करके रहे तनाव मुक्त -डॉ. सुनील रहेजा

-तनाव प्रबंधन“ पर गोष्ठी सम्पन्न, नियमित दिनचर्या व समय प्रबंधन आवश्यक-राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- केंद्रीय आर्य युवक परिषद के तत्वावधान में “तनाव प्रबंधन“पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। यह कॅरोना काल में 259 वेबीनार था। इस अवसर पर मुख्य वक्ता जी बी पंत अस्पताल के एम एस डॉ. सुनील रहेजा ने कहा कि आज तनाव मनुष्य के जीवन की सबसे बड़ी समस्या बन गया है। काम का दबाव, आर्थिक समस्या, स्टेटस सिंबल, पारिवारिक वातावरण कई इसके कारण हो सकते हैं। हम संगीत को अपनाकर तनाव कम कर सकते है। योगा स्वस्थ जीवन व तनाव को दूर करता है। डांस करना बहुत कारगर हो सकता है। हरी सब्जियां, पौष्टिक व सन्तुलन ले इससे हम तनाव से बच सकते हैं।
                             केन्द्रीय आर्य युवक परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य ने कहा कि अच्छा व स्वच्छ भोजन व नियमित व संयमित दिनचर्या बनाना आवश्यक हो गया है। तभी हम स्वस्थ जीवन जी सकते हैं। अच्छी पुस्तकें भी ज्ञान व मनोरंजन, व्यस्तता में सहायक है। आर्य नेता डालेश त्यागी ने कहा कि महापुरुषों के जीवन हमें सही मार्ग प्रशस्त करते हैं, मर्यादा पुरूषोत्तम श्री राम व स्वामी दयानंद हमारे आदर्श हो सकते है।
अध्यक्ष डॉ. साधना मित्तल ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए प्राकृतिक जीवन शैली अपनाने पर जोर दिया। राष्ट्रीय मंत्री प्रवीन आर्य ने योग का महत्व व धन्यवाद ज्ञापन किया। गायिका प्रवीना ठक्कर, रवीन्द्र गुप्ता, संध्या पांडेय, ईश्वर देवी, नरेंद्र आर्य सुमन, कविता आर्या, जनक अरोड़ा, प्रेम हंस, कुसुम भंडारी आदि ने भजन प्रस्तुत किये ।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox