रेजॉइस हेल्थ फाउंडेशन द्वारा “मासिक धर्म, नही शर्म“ मुहिम का आगाज़

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

रेजॉइस हेल्थ फाउंडेशन द्वारा “मासिक धर्म, नही शर्म“ मुहिम का आगाज़

-छात्राओं 2 हजार सैनिटरी नेपकिन पेड किये गये वितरित

दिल्ली/- सात वर्षों से सामाजिक एवं स्वास्थ्य क्षेत्रों में कार्य कर रही देश की जानी मानी संस्था रेजॉइस हेल्थ फाउंडेशन एवं  दक्षिण-पश्चिम दिल्ली जिला विधिक सेवाएं प्रधिकरण, शिक्षा निदेशालय दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के संयुक्त तत्त्वाधान में मासिक धर्म स्वच्छता का महत्व के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए “मासिक धर्म, नहीं शर्म“ नामक मुहिम का दिल्ली नजफगढ़ स्थित राजकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय में आयोजन हुआ एवं सभी छात्राओं को 2000 से ज्यादा सैनिटरी नेपकिन पेड निः शुल्क वितरण किये गए।
              गौरतलब है कि महिला सशक्तिकरण के लिए चलाई गई मुहिम “मासिक धर्म, नही शर्म“ के पहले चरण का आयोजन उपरोक्त सरकारी एवं गैर-संस्थानों द्वारा दिल्ली के दक्षिण-पश्चिम जिले के 31 स्कूलों में होना तय हुआ है जिसमें 60000 सेनेटरी नेपकिन पेड वितरण किये जायेंगे। आयोजन के दौरान निःस्वार्थ भाव से स्वास्थ्य सेवाओं के लिए लम्बे समय से कार्य कर रही रेजॉइस हेल्थ फॉउंडेशन की संस्थापक अध्यक्ष डॉ प्रीति वर्मा ने विद्यालय की छात्राओं को महिला स्वास्थ्य, स्वच्छता, लैंगिक संदेनशीलता व  सेनेटरी नेपकिन जो की महिला की प्रकृतिक जरूरत है के बारे में जागरूक किया।
            इस अवसर पर रेजॉइस हेल्थ फाउंडेशन के ग्लोबल अध्यक्ष डॉ नवल कुमार वर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में आई दक्षिण-पश्चिम दिल्ली जिला विधिक सेवाएं प्रधिकरण की सचिव एवं नयायधीश अनुराधा प्रसाद, विशिष्ठ अतिथि के तौर पे आये पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल राजीव भल्ला, शिक्षा निदेशालय दक्षिण-पश्चिम उप निदेशक अनिल कुमार, विद्यालय की प्रधानाचार्या का आभार व्यक्त करते हुए इस मुहिम को स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत की दिशा में बढ़ता हुआ कदम बताया साथ ही आह्वान किया कि “मासिक धर्म, नही शर्म“ मुहिम के माध्यम से महिला स्वास्थ्य, लैंगिक संवेदनशीलता एवं महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देते हुए देश के कोने कोने तक पहुंचाना है, जिससे छात्राओं में जागरूकता बढ़ेगी और मिशन “मासिक धर्म, नही शर्म“ को पूर्ण सफलता मिल पाएगी। इस अवसर पर कन्या विद्यालय नम्बर 1, दिल्ली में रेजॉइस टीम से मेडिकल कंसलटेंट डॉ सनी कुमार, कुसुम, विकास मिश्रा, सुनीता एवं स्वयंसेवकों ने अपना अपना योगदान दिया।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox