राहुल की भारत जोड़ो यात्रा के बीच कांग्रेस को गोवा में बड़ा झटका

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 25, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

राहुल की भारत जोड़ो यात्रा के बीच कांग्रेस को गोवा में बड़ा झटका

-गोवा में कांग्रेस के पूर्व सीएम समेत 8 विधायकों ने थामा भाजपा का दामन

पणजी/गोवा/- एक तरफ कांग्रेस 2024 में अपना वजूद बचाने के लिए राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा कर रही है। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस में बगावत रूकने का नाम नही ले रही है जिसकारण कांग्रेस के नेता लगातार कांग्रेस छोड़कर दूसरी पार्टियों में शामिल हो रहे है। बुधवार को भी गोवा में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री व वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिगंबर कामत और नेता प्रतिपक्ष माइकल लोबो समेत कांग्रेस के आठ विधायक भाजपा में शामिल हो गए हैं। विपक्ष के नेता माइकल लोबो ने आज ही कांग्रेस विधायक दल की एक महत्वपूर्ण बैठक की थी। इस बैठक में कांग्रेस विधायक दल को भाजपा में विलय करने पर निर्णय लिया गया था। इसके बाद इन विधायकों ने मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत से भी मुलाकात की थी।  

इन विधायकों ने छोड़ा कांग्रेस का साथ
कांग्रेस से भाजपा में शामिल होने वाले विधायकों में दिगंबर कामत, माइकल लोबो, डी लोबो, राजेश फलदेसाई, केदार नायक, संकल्प अमोनकर, अलेक्सो सिकेरा और रुडॉल्फ फर्नांडिस जैसे नाम शामिल हैं। ये सभी विधायक सीएम प्रमोद सावंत की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए। इस मौके पर सीएम सावंत ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कहा, राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं, लेकिन गोवा से ’कांग्रेस छोड़ो’ यात्रा शुरू हो चुकी है।

कांग्रेस के पास अब सिर्फ तीन विधायक
40 सीटों वाली गोवा विधानसभा में भाजपा के पास 20 विधायक थे। वहीं कांग्रेस के पास 11 सीटें थीं। इसके अलावा महाराष्ट्रवादी गोमांतक के पास दो व गोवा फॉरवर्ड पार्टी की एक सीट है। वहीं अन्य के खाते में छह सीटें हैं। कांग्रेस के आठ विधायकों के भाजपा में शामिल होते ही कांग्रेस के पास विधानसभा में सिर्फ तीन सीटे ही बची हैं। वहीं भाजपा की संख्या बढ़कर 28 हो गई।  

विधानसभा में प्रस्ताव पेश
इसके साथ ही गोवा कांग्रेस विधायक दल ने विधानसभा के अंदर भाजपा में विलय का प्रस्ताव पारित किया। विपक्ष के नेता माइकल लोबो ने सात अन्य विधायकों की मौजूदगी में प्रस्ताव पेश किया, जिसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री व विधायक दिगंबर कामत ने इस प्रस्ताव का समर्थन किया।

2019 में भी हुआ था ऐसा
गौरतलब है कि 2019 में भी कांग्रेस को भाजपा ने इसी तरह का झटका दिया था। जुलाई, 2019 में कांग्रेस के 10 विधायक भाजपा में शामिल हो गए थे।

भाजपा ने चलाया ’ऑपरेशन कीचड़’
उधर, गोवा में हुई सियासी उठापटक के बाद कांग्रेस ने भाजपा पर हमला बोला है। कांग्रेस ने गोवा में अपने आठ विधायकों के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने के बाद बुधवार को आरोप लगाया कि ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की सफलता से भाजपा हताश है और इस यात्रा से ध्यान भटकाने के लिए ‘ऑपरेशन कीचड़’ चलाया गया। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने कहा,  भाजपा के इन ‘तुच्छ हथकंडों’ से कांग्रेस पार पा लेगी। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘भारत जोड़ो यात्रा की जो सफलता दिखाई दे रही है उसक कारण गोवा में भाजपा का ‘ऑपरेशन कीचड़’ तेजी से चलाया गया। यात्रा को कमजोर दिखाने के लिए रोजाना ध्यान भटकाने का प्रयास और दुष्प्रचार किया जा रहा है।’’

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox