अब महाराष्ट्र की जगह गुजरात में लगेगा सेमीकंडक्टर प्लांट

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

अब महाराष्ट्र की जगह गुजरात में लगेगा सेमीकंडक्टर प्लांट

- विपक्ष बोला हमला, कहा- यह सौदा महंगा पड़ेगा

मुंबई/- उद्धव ठाकरे कि महा विकास अघाड़ी सरकार ने जिस भारत के पहले सेमीकंडक्टर प्लांट की परियोजना को महाराष्ट में लगाने के लिए मजबूती से आगे बढ़ाया था वही प्लांट अब महाराष्ट्र की बजाये गुजरात में लगने जा रहा है। जैसे ही इसे गुजरात में स्थापित करने की घोषणा की गई वैसे ही विपक्ष ने शिंदे सरकार पर हमला बोलते हुए सवाल किया कि आखिर महाराष्ट्र से डील लगभग पक्की हो गई थी तो यह गुजरात केसै चला गया? एनसीपी नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अजीत पवार ने नाराजगी जताते हुए कहा कि यह प्लांट राजनीतिक दबाव में महाराष्ट्र से छीना गया है जिसे वापस लाना होगा। उन्होंने कहा कि सरकार को अभी भी पूरी कोशिश करनी चाहिए और इस महाराष्ट्र में स्थापित करना चाहिए। पवार ने कहा कि अगर यह प्लांट महाराष्ट्र नहीं आया तो राज्य के आर्थिक विकास के लिए बड़ा झटका होगा। उन्होंने कहा कि डील छिन जाना राज्य की आर्थिक स्थिति के लिए महंगा पड़ेगा।

1.54 लाख करोड़ रुपये की डील
बता दें कि भारतीय समूह वेदांता और ताइवान की इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी फॉक्सकॉन 1.54 लाख करोड़ रुपये के निवेश के साथ गुजरात में देश का पहला सेमीकंडक्टर संयंत्र स्थापित करेगी। वेदांत-फॉक्सकॉन के संयुक्त उद्यम की डिस्प्ले एफएबी विनिर्माण इकाई, सेमीकंडक्टर असेंबलिंग और टेस्टिंग इकाई राज्य के अहमदाबाद जिले में 1000 एकड़ क्षेत्रफल में स्थापित की  जाएगी। इस संयुक्त उद्यम में दोनों कंपनियों की हिस्सेदारी क्रमशः 60 और 40 प्रतिशत होगी।

मौजूदा सरकार ने संभावित निवेशकों का विश्वास खो दियाः आदित्य ठाकरे
शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे ने कहा कि महा विकास अघाड़ी (एमवीए), जब  सत्ता में थी तब इस परियोजना को बहुत मजबूती से आगे बढ़ाया था। हमारी एमवीए सरकार इसे अंतिम चरण में ले आई थी। मौजूदा सरकार ने संभावित निवेशकों का विश्वास खो दिया है, इसलिए इस तरह की बड़ी परियोजनाएं यहां नहीं आ रही हैं। आदित्य ठाकरे ने कहा कि मेगा प्रोजेक्ट ने 160 सहायक उद्योगों का समर्थन किया होगा और 70,000 से 1 लाख रोजगार के अवसर पैदा होंगे। उन्होंने कहा कि पिछली एमवीए सरकार कंपनी के संपर्क में थी और इस साल जनवरी में इसके प्रतिनिधियों के साथ एक बैठक भी हुई थी।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox