राजीव वर्मा होंगे दिल्ली सरकार के नए मुख्य सचिव, 1 अक्तूबर से संभालेंगे कार्यभार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

राजीव वर्मा होंगे दिल्ली सरकार के नए मुख्य सचिव, 1 अक्तूबर से संभालेंगे कार्यभार

नई दिल्ली/उमा सक्सेना/-    केंद्र सरकार ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी राजीव वर्मा को दिल्ली सरकार का अगला मुख्य सचिव नियुक्त कर दिया है। वे वर्तमान में चंडीगढ़ प्रशासन में मुख्य सचिव के रूप में कार्यरत हैं। गृह मंत्रालय की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि राजीव वर्मा 1 अक्तूबर 2025 से या उनकी नियुक्ति की तारीख से पदभार संभालेंगे। मौजूदा मुख्य सचिव धर्मेंद्र 30 सितंबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं, जिसके बाद यह पद रिक्त होगा।

गृह मंत्रालय ने जारी किया आदेश
रविवार को गृह मंत्रालय की तरफ से जारी अधिसूचना में स्पष्ट किया गया है कि सक्षम प्राधिकारी की स्वीकृति के बाद यह निर्णय लागू किया गया है। आदेश के मुताबिक, राजीव वर्मा का कार्यभार ग्रहण करना 1 अक्तूबर से सुनिश्चित किया गया है। इस बदलाव के साथ ही दिल्ली प्रशासन में नेतृत्व स्तर पर महत्वपूर्ण परिवर्तन देखने को मिलेगा।

धर्मेंद्र होंगे रिटायर, वर्मा संभालेंगे जिम्मेदारी
दिल्ली सरकार के मौजूदा मुख्य सचिव धर्मेंद्र 1989 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। वे 30 सितंबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। धर्मेंद्र ने अपने कार्यकाल में दिल्ली सरकार और केंद्र के बीच कई अहम मामलों को संभाला। उनकी जगह अब राजीव वर्मा प्रशासनिक जिम्मेदारी उठाएंगे और दिल्ली सरकार के कामकाज की कमान संभालेंगे।

पहले भी निभा चुके हैं अहम जिम्मेदारियां
यूपी में जन्मे राजीव वर्मा आईआईटी रुड़की से कंप्यूटर साइंस में स्नातक और परास्नातक डिग्री हासिल कर चुके हैं। सिविल सेवा में आने के बाद वे एजीएमयूटी कैडर से जुड़े। दिल्ली में उनका प्रशासनिक अनुभव लंबा रहा है। वे 2018 से 2022 तक वित्त और राजस्व विभाग में प्रधान सचिव और आयुक्त रहे। इसके अलावा 2017-18 के दौरान डीडीए में आवास एवं शहरी मामलों के प्रधान आयुक्त के तौर पर भी कार्य किया।

केंद्र सरकार के मंत्रालयों में भी दी सेवाएं
राजीव वर्मा ने न सिर्फ दिल्ली प्रशासन बल्कि केंद्र सरकार के कई मंत्रालयों में भी अपनी सेवाएं दी हैं। अपने अनुभव और कार्यकुशलता के कारण उन्हें दिल्ली जैसे बड़े और जटिल प्रशासनिक ढांचे का नेतृत्व सौंपा गया है। उनके कार्यभार संभालने के बाद यह देखना दिलचस्प होगा कि वे दिल्ली की प्रशासनिक चुनौतियों को किस तरह से संभालते हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox