
नई दिल्ली/शिकारपुर/उमा सक्सेना/- दिल्ली की मटियाला विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले शिकारपुर गाँव की सड़कें लंबे समय से जर्जर हालत में हैं। यह समस्या केवल शिकारपुर तक सीमित नहीं है, बल्कि झाटीकरा, घुमहेड़ा, झुरझुरी और रावता गाँव समेत आसपास के कई इलाकों के लोगों को परेशान कर रही है। ग्रामीणों का कहना है कि बरसों से सड़क मरम्मत की मांग की जा रही है, लेकिन अभी तक ठोस कदम नहीं उठाया गया।

जनसंवाद के बाद भी अधूरी रहीं उम्मीदें
गाँव के लोगों का कहना है कि कुछ समय पहले जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसमें सरकार ने जनता की समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया था। ग्रामीण सोहन त्यागी ने बताया कि उस समय सड़कों को लेकर सकारात्मक बातें कही गईं, लेकिन जमीनी स्तर पर आज भी हालात जस के तस हैं। इससे लोगों में नाराजगी बढ़ गई है।

पंचायत में उठी आवाज
वादों के पूरे न होने पर ग्रामीणों ने पंचायत बुलाकर सामूहिक रूप से अपनी मांग रखी। पंचायत में उपस्थित लोगों ने विधायक और सांसद से साफ कहा कि 15 दिनों के भीतर सड़क निर्माण और मरम्मत का काम शुरू होना चाहिए। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि समयसीमा में समाधान नहीं हुआ, तो वे बड़े आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे।
रोजमर्रा की जिंदगी पर असर
जर्जर सड़कों के कारण न सिर्फ आवागमन में दिक्कतें आ रही हैं, बल्कि स्थानीय लोगों का कहना है कि आपातकालीन सेवाओं जैसे एम्बुलेंस और स्कूल बसों को भी गाँव में आने-जाने में परेशानी होती है। बारिश के दिनों में स्थिति और बिगड़ जाती है, जिससे बच्चों और बुजुर्गों को विशेष तौर पर कठिनाई झेलनी पड़ती है।





More Stories
भूटान में ग्लेशियर झील फटी, असम-बंगाल में अचानक बाढ़ का खतरा; 15 हजार लोगों को सुरक्षित स्थान पर भेजा
इजरायल में बहुमत से दूर नेतन्याहू, अरब पार्टियां बनीं ‘किंगमेकर’; 19 सीटों से कैसे तय होगा बेंजामिन का भविष्य?
जम्मू-कश्मीर: शोपियां में आतंकी फंडिंग मॉड्यूल का भंडाफोड़, लश्कर और TRF के लिए फंड जुटाने वाले 10 आरोपी गिरफ्तार
अल्लाह से तौबा करें सारा अली खान… कर दिया सबसे बड़ा गुनाह,
इंद्रप्रस्थ कॉलेज में दिल्ली के उपराज्यपाल ने किया 14वें पिंक बूथ का उद्घाटन
डॉ. रूद्र नारायण सोनी को उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों,