राकेश टिकैत का ऐलान, इस बार अलग होंगे चुनावी नतीजे

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 26, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

राकेश टिकैत का ऐलान, इस बार अलग होंगे चुनावी नतीजे

-पहले चरण के मतदान के साथ ही राकेश टिकैत ने परिणाम भी घोषित कर दिया
– आशीष मिश्रा की जमानत पर कहा उसके साथ सरकार, किसानों के पास कुछ नही

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/यूपी/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- यूपी विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण के मतदान के दौरान ही भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने परिणाम घोषित करते हुए कहा कि इस बार परिणाम अलग होंगे। उन्होने कहा कि जो लोग जीत का मुगालता पाल रहे है उन्हे मुंह की खानी पड़ेगी क्योंकि मुजफ्फरनगर में शांति ने 2013 की स्थिति की जगह ले ली है। गौरतलब है कि 2013 में हुए दंगों के बाद पिछले चुनाव में भाजपा को भारी सफलता मिली थी। इस बार के चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा की तरफ से दंगों को बार-बार मुद्दा भी बनाने की कोशिश की गई।
                  गुरूवार को एक प्रेस मीटिंग में 2013 में मुजफ्फरनगर जिले में हुए सांप्रदायिक दंगों का जिक्र करते हुए भारतीय किसान संघ के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि 2013 का परिणाम एक ट्रायल था। उस ट्रायल के स्टेडियम को ही इस बार ध्वस्त कर दिया गया है। जिन स्टेडियमों में ये मैच खेले गए थे, वह अब ध्वस्त हो चुके हैं।
                 जिले में वोट डालने के बाद उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि पूर्व स्थिति की जगह शांति ने ले ली है और इस बार नतीजे पहले जैसे नहीं होंगे। यह पूछे जाने पर कि क्या नया मैच खेला जा रहा है। टिकैत ने कहा कि नया मैच पहले ही खेला जा चुका है और इसका परिणाम जल्द दिखाई देगा।
                 वहीं लखीमपुर हिंसा में गिरफ्तार केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा को जमानत मिलने पर भी उन्होंने उंगली उठाई। राकेश टिकैत ने कहा कि वह इस बात को यूपी में बीजेपी के खिलाफ प्रचारित करेंगे। उन्होंने गंभीर मामले में जल्दी जमानत मिलने की बात कहकर कहा कि कोई आम आदमी होता तो क्या इतनी जल्दी बेल मिलती? राकेश टिकैत ने कहा कि हमारा तो यह कहना है कि 302 के इतने गंभीर मामले में दूसरे लोगों को भी बेल मिली हो तो ठीक है, नहीं मिली हो तो देख लो। चुनाव में इस मुद्दे को लेकर उन्होंने कहा कि हां हमारा प्रचार यह रहेगा। क्यों नहीं रहेगा। इतनी जल्दी कौन से तथ्य सामने आ गए, इतनी जल्दी किसी और को जमानत मिलती हो इस तरह के केस में तो देखने वाले तथ्य हैं।
                 टिकैत ने कहा कि किसानों के पास इतने बड़े वकील तो हैं नहीं, ये बड़े आदमी हैं, इनके साथ सरकार और वकील खड़ी कर सकती है। तो मिल गई होगी, कोर्ट तो तथ्य के आधार पर चलती है, उस तरह की दलील दी होगी। किसानों की कौन पैरवी करेगा। इनके साथ तो शायद 32 वकील थे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox