
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/-पश्चिमी दिल्ली जिला के रनहौला थाना क्षेत्र में चल रहे अवैध बूचड़खाने के खिलाफ कार्य करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से एक वाहन व कई चाकू बरामद किया है। पुलिस गैंग के अन्य सदस्यों की धरपकड़ के लिए छापेमारी कर रही है।
राजधानी दिल्ली के रनहोला इलाके में अवैध बूचड़खाना संचालन में शामिल होने के आरोप में एक गैंग के तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक वाहन और कई तरह के धारदार चाकू बरामद किए हैं। बताया गया कि इस गैंग के अन्य सदस्यों की धरपकड़ के लिए छापेमारी की जा रही है।
यहां बता दें कि दिल्ली देहात में गायों को काटने को लेकर कई बार मामले सामने आये थे और गौरक्षक दल के सदस्यों ने कंझावला, बवाना, घुम्मनहेड़ा, झुलझुली, रावता मोड़ व बक्करवारा गांवों से गायों के गायब होने की शिकायते पुलिस में दर्ज कराई थी जिसके बाद से पुलिस इस मामले में कड़ी नजर रखे हुए थी। अभी एक दिन पहले ही बवाना में ग्रामीणों ने कुछ बच्चों को पकड़ा था जो गायों को नशीला इंजेक्शन देकर फरार हो जाते थे और फिर बुचड़खाना गैंग के सदस्य उस पशु को उठाकर ले जाते थे। पुलिस इस तरह की घटनाओं पर नजर रखे हुए थी और गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए उक्त आरोपियों को पकड़ा है। पुलिस इस मामले में गहना से छानबीन कर रही है।





More Stories
जंतर-मंतर पर महिला पत्रकारों के मामले में मानवाधिकार आयोग सख्त
ग्रुप केन्द्र केरिपुबल नई दिल्ली में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान का शुभारंभ
दिल्ली की राजनीति में शनिवार को उस समय एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला,
हिंदी को सरकारी कामकाज में सरल एवं अधिकाधिक प्रयोग करने का आह्वानग्रुप केंद्र सीआरपीएफ झाड़ौदा कलां में हिंदी दिवस एवं हिंदी पखवाड़े का गरिमापूर्ण समापन,
मेट्रो स्टेशन के पास बाइक चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पांच मोटरसाइकिल बरामद
जम्मू के कठुआ में CISF कैंप में खूनी वारदात, AK-47 से साथियों पर बरसाईं गोलियां; 4 जवानों की मौत