कभी देश की आन-बान-शान बना सुशील पहलवान अब बना भगौड़ा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 9, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

कभी देश की आन-बान-शान बना सुशील पहलवान अब बना भगौड़ा

-बढ़ सकती है सुशील पहलवान की मुसिबत, मृतक सागर को पीटने का सीसीटीवी फुटेज आया सामने
NM NEWS Olympian Sushil Kumar

Olympian Sushil Kumar

NM NEWS Olympian Sushil Kumar
Olympian Sushil Kumar

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- ओलंपिक खेलों में देश की आन-बान-शान व पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित सुशील पहलवान आज एक भगौड़े के रूप में पुलिस की गिरफ्तारी से बचने के लिए इधर-उधर भागा फिर रहा है। हालांकि उसके यूं फरार होने पर अब आम जन में भी सुशील के प्रति जो सहानुभूति थी वह समाप्त होती जा रही है। इतना ही नही इस मामले में हो रहे रोजाना नये-नये खुलासों से भी अब सुशील की तरफ उंगलियां उठने लगी है। पहले सुशील का फरार होना और फिर सागर धनखड़ हत्याकांड की सीसीटीवी फुटेज व एक वीडियों सामने आने से सुशील की मुसीबतें और बढ़ गई है।
                      तीन बार राष्ट्रमंडल खेलों में गोल्ड मेडल, दो बार ओलिंपिक मेडल जीतने वाला देश का एकलौता पहलवान, देश के सबसे बड़े खेल सम्मान राजीव गांधी खेल रत्न अवाॅर्ड व पद्मश्री से सम्मानित सुशील कुमार के नाम के आगे अब भगोड़ा लिखा जा रहा है। उस पर जूनियर नेशनल कुश्ती चैंपियन सागर धनखड़ की हत्या करने का गंभीर आरोप लगा है। वारदात के बाद से वह फरार है। पहलवान सागर धनखड़ हत्याकांड में पुलिस को अब तक ओलंपियन पहलवान सुशील कुमार का कोई सुराग नहीं मिला है। इस वारदात की छत्रसाल स्टेडियम की सीसीटीवी फुटेज में सुशील 20-25 पहलवानों और आसौदा गिरोह के बदमाशों के साथ सागर धनखड़ और दो अन्य को पीटता दिखा है। सभी लोग सागर को लात-घूंसों, डंडों, बैट व हॉकी से मारते दिख रहे हैं। फुटेज में सुशील मृतक सागर व दो अन्य पीड़ितों पर हॉकी चलाता भी दिखा है। सभी पहलवान और बदमाश स्टेडियम के सीसीटीवी कैमरे में कैद हैं। दिल्ली पुलिस अन्य आरोपियों पर इनाम घोषित करने की तैयारी कर रही है। दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि 20 से 25 लोगों ने सागर व दो अन्य को अधमरा होने तक पीटा था। फुटेज से पता लग रहा है कि पीड़ितों को जानवरों जैसे पीटा गया। उनके मुताबिक, सुशील के साथ आसौदा गिरोह के बदमाश और कुछ पहलवान भी थे। यह बात भी सामने आ रही है कि जेल में बैठा नीरज बवानिया भी सुशील को बचाने में लगा है। वहीं अब पुलिस की ओर से भगोड़ा घोषित किए जाने से लेकर उसकी गिरफ्तारी पर एक लाख का इनाम भी घोषित हो चुका है, लेकिन क्या ऐसा पहली बार जब सुशील कुमार किसी विवाद में फंसे हैं, जवाब है नहीं, विश्व विख्यात चैंपियन की शोहरत के साथ उन पर कई बार गंभीर आरोप लगे हैं। इसके अलावा भी वह कई बार ट्रायल व दिल्ली हाईकोर्ट तक जाने को लेकर चर्चा में रह चुके हैं। अब पुलिस की कई टीमें उसकी तलाश कर रही है। वहीं गैंगस्टरों के साथ संबंधों पर भी पुलिस सुशील के खिलाफ जांच कर रही है क्योंकि स्टेडियम में उसके साथ कई बदमाश भी सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहे है।
                    एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया है कि अग्रिम जमानत रद्द होने के बाद सुशील अब सरेंडर करने की तैयारी कर रहा है। सुशील पहलवान रोज ठिकाना बदल रहा है। वह एक ठिकाने पर कुछ घंटे या एक दिन ही रुकता है। सुशील कुछ रिश्तेदारों के मोबाइल का इस्तेमाल कर रहा है। वह हरियाणा व यूपी से निकलकर अब पंजाब पहुंच गया है। बृहस्पतिवार दिन व रात में उसकी लोकेशन पंजाब के कुछ जिलों में आई है। उत्तर-पश्चिमी जिले की कुछ टीमें सुशील को पकड़ने के लिए पंजाब में दबिश दे रही हैं। एक दिन पहले सुशील बहादुरगढ़ में देखा गया था।
                     छत्रसाल स्टेडियम की सीसीटीवी फुटेज व आरोपी प्रिंस के मोबाइल से मिले वीडियो से पता लग रहा है कि सुशील कुमार पीड़ितों को हॉकी से पीट रहा था। फुटेज और वीडियो सुशील के खिलाफ सबसे बड़ा सबूत हैं। पुलिस ने दोनों को ही जब्त कर लिया है।
                     पुलिस ने स्टेडियम की फुटेज व वीडियो की फोरेंसिक जांच कराई थी। फोरेंसिक लैब ने वीडियो को सही ठहराया है। प्रिंस ने मारपीट करते हुए अपने मोबाइल से वीडियो बना लिया था। इसके अलावा, स्टेडियम की फुटेज भी सही है। इसके साथ कोई छेड़छाड़ नहीं की गई है। इस वीडियों के बाद अब दिल्ली पुलिस अन्य आरोपियों पर भी इनाम घोषित करने की तैयारी कर रही है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox